प्रियंका चोपड़ा 2019 में अपना संस्मरण लेकर आएंगी

Priyanka Chopra will bring her memoir in 2019
[email protected] । Jun 20 2018 8:52AM

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अगले साल अपना संस्मरण लेकर आएंगी जिसमें वह उन चीजों के बारे में लिखेंगी जिनके बारे में उन्होंने पहले कभी बात नहीं की।

नयी दिल्ली। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अगले साल अपना संस्मरण लेकर आएंगी जिसमें वह उन चीजों के बारे में लिखेंगी जिनके बारे में उन्होंने पहले कभी बात नहीं की। किताब के प्रकाशक पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया ने आज रात घोषणा की कि ‘‘अनफिनिश्ड’’ किताब अभिनेत्री, निर्माता, सामाजिक कार्यकर्ता और यूनीसेफ की सद्भावना दूत की निजी कहानियों और अनुभवों का संग्रह है। अमेरिका और ब्रिटेन में भी यह किताब प्रकाशित होगी। 

प्रियंका ने कहा, ‘‘किताब का अंदाज बिल्कुल मेरी तरह ईमानदार, मजाकिया, जोशीला, बोल्ड और विद्रोही होगा। मैं हमेशा निजी व्यक्ति रही हूं। मैंने अपने सफर के दौरान अपनी भावनाओं के बारे में कभी बात नहीं की लेकिन अब मैं ऐसा करने के लिए तैयार हूं।’’

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़