प्रियंका-निक और रणवीर-दीपिका की शादी में बॉलीवुड सेलेब्स की नो एंट्री

priyanka-nick-and-ranveer-deepika-s-marriage-to-bollywood-celeb-s-no-entry
[email protected] । Nov 6 2018 12:45PM

इस समय प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस और दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह की शादी सुर्खियों में बनी है फैंस को इनकी शादी का बेसब्री से इंतजार हैं। लेकिन इस बीच एक खबर ये आ रही है कि ये शादी कपल इस प्लानिंग में है कि वो अपनी शादी

इस समय प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस और दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह की शादी सुर्खियों में बनी है फैंस को इनकी शादी का बेसब्री से इंतजार हैं। लेकिन इस बीच एक खबर ये आ रही है कि ये शादी कपल इस प्लानिंग में है कि वो अपनी शादी के फंक्शन में बॉलीवुड से बायकॉट करेंगे। कहा जा रहा है कि प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस अपनी शादी में किसी बॉलीवुड स्टार को नहीं आमंत्रित कर रहे हैं। हालांकि ऐसा कहा जा रहा था कि आलिया भट्ट, सलमान खान, कैटरीना कैफ और रणवीर कपूर शादी में आएंगे। लेकिन इस खबर के बाद इनके आने पर भी संदेह जताया जा रहा है। 2 दिसंबर को होने वाली शादी में केवल परिवार और रिश्तेदार ही शामिल किए जाएंगे। वैसे इससे पहले दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की ओर से भी ऐसी प्लानिंग की गई है। उनकी शादी में भी केवल संजय लीला भंसाली ही शामिल हो सकते हैं।

दो दिसंबर को जोधपुर में हिंदू परंपरा से होने वाली शादी में अब केवल परिवार के सदस्य और रिश्तेदार ही शामिल होंगे। इसके अलावा विदेशी मेहमान भी शामिल होंगे। दीपिका पादुकोण 14 नवंबर को रणवीर सिंह के साथ इटली में शादी करने जा रही हैं। माना जा रहा है कि दीपिका पादुकोण रणवीर सिंह भी अपनी शादी में केवल परिवार के सदस्य और रिश्तेदार को ही बुला रहे हैँ। 

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस 2 दिसंबर को शादी करने जा रहे हैं। सूत्रों का यह भी कहना है कि शादी की रस्म तीन दिनों तक चलेगी। यानी कि शादी का कार्यक्रम 30 नवंबर को शुरू होगा। इसके बाद 2 दिसंबर तक चलेगी। निक जोनस के अनुसार ही शादी के जगह आदि तय होंगे। वैसै ऐसा माना जा रहा है कि जोधपुर में शादी होगी। इस शादी में करीब 200 मेहमान शामिल हो सकते हैं।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़