डर पर काबू कर पाना मेरी सबसे बड़ी उपलब्धि: प्रियंका चोपड़ा

Priyanka says Biggest achievement is my ability to get over my fears

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि उनकी सबसे बड़ी उपलब्धि अपने डर को लगातार काबू कर पाना है और उनका सबसे बड़ा सपना है कि वह अपने पीछे एक विरासत छोड़कर जाएं।

नयी दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि उनकी सबसे बड़ी उपलब्धि अपने डर को लगातार काबू कर पाना है और उनका सबसे बड़ा सपना है कि वह अपने पीछे एक विरासत छोड़कर जाएं। उन्होंने भावुक होते हुए बताया कि अपने पिता अशोक चोपड़ा के साथ पर्याप्त वक्त नहीं बिता पाने का उन्हें सबसे ज्यादा पछतावा है।

एनडीटीवी की एंकर सोनिया सिंह के साथ बातचीत के दौरान उन्होंने अपने जीवन की कुछ बातों को सामने रखा। वह यहां पेंगुइन वार्षिक व्याख्यान के लिए मौजूद थीं। कार्यक्रम के 11वें संस्करण में उन्होंने ‘ब्रेकिंग द ग्लास सीलिंग : चेजिंग अ ड्रीम’ थीम पर सिरी फोर्ट ऑडिटोरियम में लोगों को संबोधित किया।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़