प्रियंका ने जन्मदिन से पहले निक और उनके परिवार के साथ बिताया समय

Priyanka spent time with Nick and her family before birthday
[email protected] । Jul 17 2018 4:27PM

बॉलीवुड अदाकारा प्रियंका चोपड़ा ने जन्मदिन से पहले निक जोनस और उनके परिवार के साथ समय बिताया। अपने जन्मदिन से एक दिन पहले प्रियंका निक, उनके भाई जोई और केविन के साथ समय बिताते दिखीं।

लॉस एंजिलिस। बॉलीवुड अदाकारा प्रियंका चोपड़ा ने जन्मदिन से पहले निक जोनस और उनके परिवार के साथ समय बिताया। अपने जन्मदिन से एक दिन पहले प्रियंका निक, उनके भाई जोई और केविन के साथ समय बिताते दिखीं। जोई की मंगेतर एवं ‘ गेम्स ऑफ थ्रोन्स ’ की अदाकारा सोफी टर्नर भी इस मौके पर मौजूद थी। ‘ई-ऑनलाइन ’ की खबर के अनुसार इन सभी ने ‘ रिट्ज कसिनो’ जाने से पहले वे लंदन के ‘34 मेफेयर’ में रात्रि भोजन किया। प्रियंका ने हाल ही में निक के एक रिश्तेदार की शादी में उनके परिवार वालों से मुलाकात की थी। करीब दो सप्ताह पहले निक भी प्रियंका के साथ समय बिताने भारत पहुंचे थे। 

प्रियंका और निक को साथ देखने के बाद अब सभी उनकी सगाई और शादी को लेकर कयास लगाने लगे हैं। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रियंका-निक अक्टूबर के महीने में सगाई कर सकते हैं। वहीं प्रियंका और निक जब इंडिया आए थे तो दोनों साथ में क्वालिटी टाइम स्पेंड करने के लिए गोवा गए थे। वहां से लौटते वक्त साथ में उनकी तस्वीरें ही नहीं उनकी अंगूठी भी कैमरे में कैद हो गई। दोनों ने अपने हाथों की रिंग फिंगर में अंगूठियां पहनी थीं जिनका डिजाइन सेम था। इसके बाद दोनों की सगाई की डेट और शादी की बातें सामने आने लगीं।  

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़