सलमान के नाम पर फिल्म ने पकड़ी रेस, जानें पहले दिन की कमाई
सलमान खान ने अपने फैंस को रेस 3 रिलीज करके ईद मुबारक कहा है। फिल्म के रिलीज होते ही क्रिटिक्स ने फिल्म को वाहियात बताया।
सलमान खान ने अपने फैंस को रेस 3 रिलीज करके ईद मुबारक कहा है। फिल्म के रिलीज होते ही क्रिटिक्स ने फिल्म को वाहियात बताया। फिल्म देख कर लौट रहै लोगों ने भी फिल्म की जमकर बुराई की, फिल्म रेस को लेकर सलमान का सोशल मीडिया पर भी जबरदस्त मजाक उड़ाया जा रहा हैं। रेस 3 को अधिकतर लोगों ने ना पसंद किया है। लेकिन फैंस के दिल में भाईजान का जलवा बरकरार है, लोग कुछ भी कहै, कितने ही स्टार क्यों न दे, लेकिन सलमान के फैंस उनका साथ नहीं छोड़ते, रेस 3 ने ओपनिंक के साथ ही 30 करोड़ की कमाई की हैं। ये पहले दिन की कमाई का चौकाने वाला आंकड़ा हैं। और इसी के साथ सलमान खान ने ये साबित कर दिया है कि वो चाहे कुछ भी करें हिट की गारंटी जरूर रहती है।
सलमान खान ईद के मौके पर हमेशा अपने फैन्स को एक मसाला फिल्मी तोहफ़ा जरूर देते हैं। रेमो डिसूज़ा के डायरेक्शन में बनी फिल्म रेस 3 ने साल 2018 का नया रिकॉर्ड बना दिया है। रेस 3 ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 30 करोड़ रूपये का कलेक्शन करके 2018 की पहले दिन सबसे कलेक्शन करने वाली फिल्म बन गई है। रेस 3 के सेटेलाइट राइट तो पहले ही बेचे जा चुके है जिसके साथ ही रेस 3 बॉलीवुड की सबसे महंगी फिल्म बन गई थी पहले ये रिकॉर्ड आमिर खान की फिल्म दंगल के नाम था।
Salman and #Eid - Opening Day biz...
— taran adarsh (@taran_adarsh) June 16, 2018
2010: #Dabangg ₹ 14.50 cr
2011: #Bodyguard ₹ 21.60 cr
2012: #EkThaTiger ₹ 32.93 cr
2014: #Kick ₹ 26.40 cr
2015: #BajrangiBhaijaan ₹ 27.25 cr
2016: #Sultan ₹ 36.54 cr
2017: #Tubelight ₹ 21.15 cr
2018: #Race3 ₹ 29.17 cr
India biz.
फिल्म रेस 3 को 3 डी में भी रिलीज़ किया गया। करीब दो घंटे 40 मिनट की फिल्म रेस 3 को सेंसर बोर्ड ने कुछ मामूली बदलाव के साथ यू/ए सर्टिफिकेट दे कर पास कर दिया था । करीब 140 करोड़ रूपये में बनी रेस 3 को देश भर में 4000 स्क्रीन्स में रिलीज़ किया गया । ये सलमान खान की ईद के मौके पर रिलीज़ हुई फिल्मों की ओपनिंग में तीसरे नंबर पर है। एक था टाइगर और सुल्तान को रेस 3 से अधिक ओपनिंग मिली थी।
#OneWordReview...#Race3: DISAPPOINTING.
— taran adarsh (@taran_adarsh) June 15, 2018
Rating: ⭐️⭐️
All that glitters is not gold... Remo D’souza misses the golden opportunity! pic.twitter.com/xTpbO3tyYH
सलमान खान की पिछली फिल्म टाइगर जिंदा है थी, जो ईद के मौके पर नहीं आई थी और इस फिल्म ने पहले दिन 34 करोड़ 10 लाख रूपये का कलेक्शन किया था। रेस सीरीज़ को अब्बास मस्तान ने शुरू किया था और पहले दो भाग बनाये थे।
अन्य न्यूज़