रजनीकांत ने मीडिया से बातचीत के दौरान आपा खोने पर जाहिर किया खेद
तूतीकोरिन की यात्रा के बाद मीडिया से कल यहां बातचीत के दौरान अपना आपा खोने पर सुपरस्टार रजनीकांत ने खेद व्यक्त किया।
चेन्नई। तूतीकोरिन की यात्रा के बाद मीडिया से कल यहां बातचीत के दौरान अपना आपा खोने पर सुपरस्टार रजनीकांत ने खेद व्यक्त किया। रजनीकांत ने ट्वीट किया कि पत्रकारों के एक संगठन ने कहा है कि एक संवाददाता से उन्होंने धमकाने वाले लहजे में बात की।
விமானநிலையத்தில் நேற்று அளித்த பேட்டியின் போது நான் மிரட்டல் தொனியில்,ஒருமையில் பேசியதாக சென்னை பத்திரிக்கையாளர் சங்கம் தெரிவித்துள்ளது. யாரையும் புண்படுத்தும் எண்ணம் எனக்கு இருந்ததில்லை, அப்படி எந்த பத்திரிக்கை அன்பர்களின் மனதாவது புண்பட்டுருந்தால் அதற்காக நான் வருந்துகிறேன்.
— Rajinikanth (@rajinikanth) May 31, 2018
उन्होंने ट्वीट किया कि किसी को चोट पहुंचाने का मेरा कोई इरादा नहीं था। अगर किसी पत्रकार को ठेस लगी हो तो मैं खेद व्यक्त करता हूं। रजनीकांत कल तूतीकोरिन गए थे और उन्होंने पुलिस गोलीबारी में घायल हुए लोगों से मुलाकात की थी। बाद में इसी बारे में लगातार संवाददाताओं के प्रश्न पर वह झल्ला गए थे।
अन्य न्यूज़