ऋषि के स्वास्थ्य पर रणधीर कपूर ने कहा: अभी चिकित्सीय जांच होनी बाकी
ऋषि कपूर इलाज के लिये फिलहाल अमेरिका में हैं। मां कृष्णा राज कपूर के अंतिम संस्कार में नहीं पहुंचने पर ऋषि को कैंसर होने की खबरें आने लगीं थी। कृष्णा का निधन एक अक्टूबर को हुआ था।
मुंबई। अभिनेता रणधीर कपूर ने अपने छोटे भाई एवं अभिनेता ऋषि कपूर के स्वास्थ्य को लेकर लगाई जा रही अटकलों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अभी उनकी चिकित्सीय जांच होनी बाकी है। ऋषि कपूर इलाज के लिये फिलहाल अमेरिका में हैं। मां कृष्णा राज कपूर के अंतिम संस्कार में नहीं पहुंचने पर ऋषि को कैंसर होने की खबरें आने लगीं थी। कृष्णा का निधन एक अक्टूबर को हुआ था।
ऋषि के पुत्र रणबीर कूपर और पत्नी नीतू कपूर भी उनके साथ अमेरिका में हैं। रणधीर ने कहा, ‘‘यह सब अफवाह है। अभी वह ठीक हैं। उन्हें काफी दर्द हो रहा है। कल उनकी चिकित्सीय जांच (मेडिकल टेस्ट) की जाएगी। उन्होंने अपने स्वास्थ्य के संबंध में हमसे बात की है।’’
ऋषि ने 29 सितंबर को अपने प्रशंसकों को बताया था कि वह अमेरिका में ‘‘चिकित्सीय जांच’’ के लिए अपने काम से कुछ वक्त के लिए आराम ले रहे हैं। साथ ही उन्होंने प्रशंसकों से बेवजह परेशान होने या अनावश्यक अटकल लगाने से भी मना किया था।
अन्य न्यूज़