कांग्रेस में शामिल हुईं भोजपुरी की बोल्ड एक्ट्रेस रानी चटर्जी, प्रियंका गांधी के साथ साझा की फोटो

rani chaterjee priyanka gandhi
अंकित सिंह । Jan 25 2022 5:21PM

इंस्टाग्राम पर रानी चटर्जी ने जिस फोटो को शेयर किया है। उसमें वह प्रियंका गांधी के साथ खड़ी नजर आ रही हैं। उनके चेहरे की मुस्कान यह बता रही है कि वह नए सफर को लेकर काफी खुश हैं। अपने पोस्ट के कैप्शन में रानी चटर्जी ने लिखा कि एक और लड़की लड़ने के लिए तैयार है।

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बना चुकीं रानी चटर्जी ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। उत्तर प्रदेश चुनाव को लेकर रानी चटर्जी कांग्रेस में शामिल हुई हैं। दरअसल, उत्तर प्रदेश चुनाव नजदीक आ गए हैं और सभी पार्टियों ने प्रचार में जोर-शोर लगाना भी शुरू कर दिया है। ऐसे में ग्लैमर की दुनिया से निकलकर राजनीति में भी कई लोग लगातार एंट्री कर रहे हैं। इसी कड़ी में नया नाम रानी चटर्जी का है। कांग्रेस में शामिल होने के बाद रानी चटर्जी ने प्रियंका गांधी के साथ एक तस्वीर भी साझा की है।

इसे भी पढ़ें: ऐन चुनावों के समय कांग्रेस के बुजुर्ग नेता घर पर चुपचाप बैठे हैं और युवा नेता पार्टी छोड़ रहे हैं

इंस्टाग्राम पर रानी चटर्जी ने जिस फोटो को शेयर किया है। उसमें वह प्रियंका गांधी के साथ खड़ी नजर आ रही हैं। उनके चेहरे की मुस्कान यह बता रही है कि वह नए सफर को लेकर काफी खुश हैं। अपने पोस्ट के कैप्शन में रानी चटर्जी ने लिखा कि एक और लड़की लड़ने के लिए तैयार है। प्रियंका जी के अभियान लड़की हूं लड़ सकती हूं के साथ जुड़कर मैं एक नया अध्याय शुरू कर रही हूं। इसके साथ उन्होंने लिखा कि आज प्रियंका गांधी जी से दिल्ली में मुलाकात हुई। साथ में मुंबई कांग्रेस के युवा नेता मेरे मित्र सूरत सिंह ठाकुर।

इसे भी पढ़ें: भाजपा सांसद संतोष पाण्डेय ने छत्तीसगढ़ सरकार और पुलिस पर लगाए बड़े आरोप, पूछे कई सवाल

माना जा रहा है कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में रानी चटर्जी कांग्रेस के लिए प्रचार करते हुए नजर आएंगी। रानी चटर्जी भोजपुरी फिल्मों में बड़ी नाम हैं। उन्होंने लगभग 300 फिल्मों में काम किया है। रानी चटर्जी की पहली फिल्म मनोज तिवारी के साथ ससुरा बड़ा पईसावाला आई थी। इसके बाद रानी चटर्जी ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। उन्होंने रवि किशन, दिनेश लाल यादव निरहुआ, पवन सिंह और खेसारी लाल यादव जैसे बड़े भोजपुरी अभिनेताओं के साथ भी काम किया है। रानी चटर्जी अपने बोल्ड लुक के लिए फैंस के बीच बेहद लोकप्रिय हैं।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़