सबके सामने रणवीर ने कहा कुछ ऐसा की शरमा गई दीपिका- देखें Video

लगभग एक महीने से रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण लगातार खबरों में बने हुए हैं, और हो भी क्यों ना... इनकी अभी-अभी शादी जो हुई हैं...। हाल ही में ये जोड़ा इटली से शादी करके लौटा है तब से इनकी तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर धमाल मचा रखा है।
लगभग एक महीने से रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण लगातार खबरों में बने हुए हैं, और हो भी क्यों ना... इनकी अभी-अभी शादी जो हुई हैं...। हाल ही में ये जोड़ा इटली से शादी करके लौटा है तब से इनकी तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर धमाल मचा रखा है। दीपिका- रणवीर की ड्रेस, मेकअप, ज्वैलरी सब कुछ चर्चा में हैं। इसके अलावा दूसरी चीज जो इसके खबरों में बने रहने वजह बनी वो है इनकी रिसेप्शन पार्टी। दीपिका- रणवीर 14-15 नवंबर को शादी करके वापस भारत आये और यहां पर दो रिसेप्शन पार्टी रखी, पहली 21 नवंबर को बैंगलोर में तो दूसरी 24 नवंबर को मुंबई में। दीपिका- रणवीर की मुंबई पार्टी के तस्वीरें और विडियो लगातार सोशल मीडिया पर सर्कुलेट हो रहे हैं। ऐसे ही एक विडियो में रणवीर सिंह पार्टी में मौजूद लोगों से अपनी पत्नी को इंट्रोड्यूस करते हुए कहते हैं कि उन्होंने दुनिया की सबसे खूबसूरत लड़की से शादी की है। यह सुनकर दीपिका शरमा कर मुस्कुराने लगती हैं।
देखें विडियो-
View this post on Instagram
इसके अलावा एक और विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें दीपिका और रणवीर एक साथ डान्स करते दिखाई दे रहे हैं।
देखें रणवीर और दीपिका के डान्स वाला विडियो