कपिल देव की बायोपिक ''83'' से रणवीर सिंह का लुक आउट

ranveer-singh-look-out-from-kapil-dev-biopic-83
रेनू तिवारी । Jul 6 2019 1:13PM

रणवीर सिंह ने अपने जन्मदिन के मौके पर फिल्म के सेट से अपना फर्स्ट लुक शेयर किया है। इस पोस्टर में रणवीर सिंह हूबहू कपिल देव की तरह ही लग रहे हैं। रणवीर सिंह के इस लुक का काफी तारीफ हो रही है।

जब से क्रिकेटर कपिल देव के जीवन पर आधारित फिल्म 83 की घोषणा की गई हैं फिल्म तब से लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। यह फिल्म भारतीय क्रिकेट टीम की उस ऐतिहासिक जीत पर फोकस करती है जब सन 1983 में भारतीय क्रिकेट टीम ने विश्व कप जीता था और इस जीत का श्रेय भारतीय टीम के कप्तान कपिल देव को दिया गया था। फिल्म 83 में कपिल देव का किरदार अभिनेता रणवीर सिंह निभा रहे हैँ। रणवीर सिंह ने अपने जन्मदिन के मौके पर फिल्म के सेट से अपना फर्स्ट लुक शेयर किया है। इस पोस्टर में रणवीर सिंह हूबहू कपिल देव की तरह ही लग रहे हैं। रणवीर सिंह के इस लुक का काफी तारीफ हो रही है। 

इसे भी पढ़ें: गली के बच्चों ने रास्ते में रकुल प्रीत को घेरा, किसी तरह बचकर भागीं!

अभिनेता रणवीर सिंह को कपिल देव का लुक देने के लिए मेक-अप कलाकारों और तकनीशियनों की एक विशेष टीम तैयार की गई थी। रणवीर ने भी अपने आप को कपिल देव में परिवर्तित करने के लिए काफी मेहनत की है। कपिल देव को खुद में समाने के लिए रणवीर ने अपनी ओर से, कपिल की बॉडी लैंग्वेज का अध्ययन किया, कपिल के साथ लंबा वक्त बिताया, कपिल देव के पुराने सारे मैचों को देखा और कपिल के साक्षात्कारों को सुना। रणवीर सिंह ने कपिल देव की बारीकियों को जानने के लिए उनके साथ मैच खेलने वालों और दोस्तो से भी बात की है। 

इसे भी पढ़ें: क्या सुजैन से फिर शादी करना चाहते हैं ऋतिक रोशन? खुद बताई दिल की बात

रणवीर सिंह ने 6 महीने तक क्रिकेट खेलने का भी प्रयास किया है। रणवीर सिंह हमेशा से ही खुद को किरदार में ढालने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं। इस फिल्म के लिए भी रणवीर सिंह ने कोई कसर नहीं छोड़ी है। अभी बस फिल्म से रणवीर सिंह का लुक शेयर हुआ है। देखना होगा फिल्म क्या कमाल करती है।

1983 के विश्व कप में भारत की ऐतिहासिक जीत पर आधारित फिल्म के बारे में बात करते हुए, निर्देशक कबीर खान कहते हैं, "जिस क्षण मैंने 83 पर काम करना शुरू किया, मुझे एहसास हुआ, यह केवल रणवीर सिंह थे जो कपिल देव का किरदार निभा सकते थे। उसके पास वह भौतिकता है जो आवश्यक है और यह भी अनुशासन है कि एक अभिनेता को उसके जैसे किवदंती को चित्रित करने में सक्षम होने की आवश्यकता है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़