वायरल हो रही रणवीर सिंह की इस तस्वीर में कौन है ये लड़की? कहीं कोई लफड़ा तो नहीं!

ranveer-singh-viral-old-picture
रेनू तिवारी । Jul 17 2019 1:09PM

रणवीर सिंह अपने फैशन स्टाइल को लेकर काफी सुर्खियों में बने रहते हैं। कई बार तो रणवीर सिंह के कपड़ो को लेकर सोशल मीडिया पर खूब मजाक बनाया जाता है। तो कई बार उनके लुक को काफी पसंद भी किया जाता है, लेकिन रणवीर सिंह को इन सब से कोई फर्क नहीं पड़ता।

हर मशहूर शख्सियत की अपनी एक कहानी होती है। आम लोगों की तरह ही उनका भी अपना बचपन, दोस्त, प्यार और परिवार होता हैं। सेलिब्रिटी की भी अपनी एक निजी जिंदगी होती है। आज अगर कोई शख्स ज्यादा मशहूर है या फिर उसकी पर्सनालिटी काफी इंप्रेसिव है तो जरूरी नहीं है कि वह कल भी ऐसा ही रहा होगा। लेकिन लोग ये मानना नहीं चाहते क्योंकि जब भी किसी सेलेब की कोई पुरानी तस्वीर या बचपन की कुछ यादों को शेयर किया जाता हैं तो लोग काफी हैरानी से उसे देखते हैं। 

इसे भी पढ़ें: कपिल देव की बायोपिक ''83'' से रणवीर सिंह का लुक आउट

हाल ही में सोशल मीडिया पर रणवीर सिंह की एक तस्वीर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में रणवीर अपनी एक फीमेल दोस्त के साथ हग करते दिखाई दे रहे हैं। तस्वीर में रणवीर सिंह का लुक काफी अलग लग रहा है, एक नजर में तो कोई पहचान ही नहीं सकता कि यह तस्वीर रणवीर सिंह की है। रणवीर सिंह के साथ इस तस्वीर में डीजे पिया त्रिवेदी है। पिया त्रिवेदी रणवीर सिंह की अच्छी दोस्त हैं। रणवीर सिंह का लुक अभी के लुक से काफी अलग लग रहा है। इसमें वह साधारण सी सफेद शर्ट पहने हुए क्लीन शेव में नजर आ रहे हैं।

यहां देखें रणवीर सिंह की वायरल तस्वीर-

बता दें कि रणवीर सिंह अपने फैशन स्टाइल को लेकर काफी सुर्खियों में बने रहते हैं। कई बार तो रणवीर सिंह के कपड़ो को लेकर सोशल मीडिया पर खूब मजाक बनाया जाता है। तो कई बार उनके लुक को काफी पसंद भी किया जाता है, लेकिन रणवीर सिंह को इन सब से कोई फर्क नहीं पड़ता। काम की बात करें तो रणवीर सिंह इस समय अपनी आने वाली फिल्म 83 में व्यस्त हैं। ये फिल्म भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव की बायोपिक है। इस फिल्म में रणवीर सिंह के साथ उनकी पत्नी दीपिका पादुकोण है।

रणवीर सिंह इसके अलावा कुछ दिन पहले बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार के साथ अपनी बचपन की तस्वीर शेयर की थी। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़