हार्दिक पांड्या के साथ फोटो शेयर करके मुश्किल में पड़े रणवीर सिंह! मिला कानूनी नोटिस

ranveer-singh-wwe-star-lesnar-sent-legal-notice-stuck-in-trouble
रेनू तिवारी । Jun 21 2019 6:54PM

रणवीर सिंह इंडिया और पाकिस्तान का मैच देखने इंग्लैंड गये थे जहां उन्होंने हार्दिक पांड्या के साथ फोटो शेयर करते हुए रणवीर ने ब्रॉक लेसनर के मुहावरे का इस्तेमाल किया था

रणवीर सिंह हमेशा से फन लविंग रहे हैं। जल्दी विवादों में नहीं पड़ते, लेकिन हाल ही में जो खबरें सामने आ रही हैं उनसे लग रहा है कि रणवीर सिंह मुश्किल में पड़ गये है। जी हा गली ब्यॉय से लोगों को अपना दिवाना बनाने वाले रणवीर सिंह को कानूनी नोटिस दिया गया है। दरअसल मामला WWE सुपरस्टार ब्रॉक लेसनर से जुड़ा है। ब्रॉक लेसनर ने ही रणवीर सिंह को नोटिस भेजा है। 

इसे भी पढ़ें: ‘‘सर्वकालिक महानतम क्रिकेटर’’ बनने की राह पर हैं विराट कोहली: रणवीर सिंह

अब आप सोच रहे होंगे की रणवीर सिंह और WWE सुपरस्टार ब्रॉक लेसनर का क्या पंगा हो गया कि कानूनी नोटिस भेजा गया? तो हम आपको बता दे कि हाल ही में रणवीर सिंह इंडिया और पाकिस्तान का मैच देखने इंग्लैंड गये थे जहां उन्होंने हार्दिक पांड्या के साथ फोटो शेयर करते हुए रणवीर ने ब्रॉक लेसनर के मुहावरे का इस्तेमाल किया था। जिसे लेकर ही विवाद खड़ा हो गया और रेसलर के वकील पॉल हेमन ने रणवीर को कानूनी नोटिस भेज दिया।

इसे भी पढ़ें: नोटा के विकल्प के बारे में लोगों को जागरूक करेगा आयोग: रणवीर सिंह

देखें क्या लिखा था हार्दिक पांड्या रणवीर ने फोटो शेयर करते हुए- 

इस तस्वीर के कैप्शन में लिखा- Eat. Sleep. Dominate. Repeat. The name is Hardik. Hardik Pandya. जिसके जवाब में पॉल ने रणवीर के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए लिखा- क्या तुम मजाक कर रहे हो? "It's Eat Sleep CONQUER Repeat."  पॉल इस लिए भड़क गये क्योकि पॉल इस लाइन के लिए जानें जाते है। इनकी ये लाइन सेल्फ क्रिएटिड है। इस बात पर ब्रॉक के वकील पॉल हेमन ने रणवीर को कॉपीराइट का नोटिस दे दिया। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़