मेरठ के मर्दों को अपनी अदाओं का दीवाना बनाने आ रही है रसभरी, स्वरा भास्कर का जरा हटके अंदाज

ff
रेनू तिवारी । Jun 25 2020 4:45PM

रसभरी में उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर की कहानी को दिखाया गया हैं। मेरठ के एक मौहल्ले में रसभरी अंग्रेजी की टीचर होती है। रसभरी अपनी खूबसूरत अदाओं से स्कूल के लड़कों के साथ-साथ मौहल्ले के मर्दों को भी अपनी दिवानी बनाए हुए हैं।

लॉकडाउन के दौरान ओटीटी प्लेटफॉर्म पर शानदार फिल्में रिलीज हुई हैं। इस बार भारतीय दर्शकों की पसंद को समझने में अमेजन प्राइम वीडियो काफी आगे रहा हैं। लॉकडाउन के दौरान अमेजन प्राइम वीडियो पर खूब फिल्में और वेब सीरिज रिलीज हुई हैं। प्राइम के ज्यादातर कंटेंट को लोगों ने खूब पसंद किया हैं। इस बार प्राइम पर रिलीज होने जा रही हैं स्वरा भास्कर की वेब सीरिज रसभरी।

इसे भी पढ़ें: नेपोटिज़्म की बहस में उतरे गायक कुमार सानू, सोनू निगम के आरोपों का दिया ये जवाब

इस फिल्म से स्वरा काफी वक्त बाद फिल्मों में लौट रही हैं। रसभरी में उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर की कहानी को दिखाया गया हैं। मेरठ के एक मौहल्ले में रसभरी अंग्रेजी की टीचर होती है। रसभरी अपनी खूबसूरत अदाओं से स्कूल के लड़कों के साथ-साथ मौहल्ले के मर्दों को भी अपनी दीवाना बनाए हुए हैं। मौहल्ले की सारी औरते रसभरी से परेशान हैं। एक दिन वह रसभरी के घर पर साथ मिलकर हमला कर देती हैं। वेब सीरिज में आखिर में दिखाया हैं की स्वरा भास्कर का डबल रोल हैं।

इसे भी पढ़ें: सुष्मिता सेन ने खोला राज़! बताया 10 सालों तक बॉलीवुड इंडस्ट्री से क्यों थी दूर

वेब सीरिज का ट्रेलर रिलीज हो चुका हैं। इस बार स्वरा भास्कर का एक दमादार अंदाज आपको देखने के लिए मिलेगा। ट्रेलर में जितनी भी झलक रसभरी यानी क स्वरा भास्कर की देखने को मिली हैं वह काफे मनोरंजक हैं। अब देखना होगा वेबसीरीज कैसी होगी।

यहां देखें ट्रेलर- 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़