लड़कों को सिखाना चाहिए कि महिलाओं का सम्मान करो: मलाइका

respect-the-women-that-boys-should-feed-says-malaika
[email protected] । Oct 13 2018 7:30PM

देश में मी टू अभियान के जोर पकड़ने के बीच अदाकारा मलाइका अरोड़ा ने कहा है कि अभिभावकों को अपने बेटों को सिखाना चाहिए कि महिलाओं का सम्मान करो।

मुंबई। देश में मी टू अभियान के जोर पकड़ने के बीच अदाकारा मलाइका अरोड़ा ने कहा है कि अभिभावकों को अपने बेटों को सिखाना चाहिए कि महिलाओं का सम्मान करो। मलाइका ने कहा कि समाज की पितृसत्तात्मक मानसिकता बदलनी होगी और इसके लिए लड़कों को महिलाओं की इज्जत करना सिखाना होगा।

मलाइका ने कहा, ‘मेरा भी एक बेटा है और यह जरूरी है कि उन्हें शुरूआत में ही यह सिखाना चाहिए कि महिलाओं का सम्मान करना चाहिए और वह उन्हें हल्के में नहीं ले सकते। आप एक वस्तु की तरह महिलाओं से व्यवहार नहीं कर सकते।’ उन्होंने कहा कि दुर्भाग्य से इसी तरह की सोच है। एक तरह से हक जताने का भाव रहता है। आप सोचते हैं कि आपको महिलाओं पर शासन का अधिकार है और आप उन्हें दबा सकते हैं। इस सोच को तब बदल सकते हैं जब बच्चे छोटे होते हैं। उम्मीद है कि सोच बदलेगी।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़