दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर के निधन पर अमिताभ बच्चन बोले- मैं टूट गया...

a
रेनू तिवारी । Apr 30 2020 9:48AM

दिग्गज बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर का बीती रात निधन हो गया है। ऋषि कपूर के निधन की जानकारी बॉलीवुड के महानायक ने ट्वीट करके दी। अमिताभ बच्चन ने ट्वीट कर लिखा- वो गया। ऋषि कपूर गए। अभी उनका निधन हुआ. मैं टूट गया हूं। अभी कल ही बॉलीवुड ने अपने दिग्गज सितारे इरफान खान को खोया था।

दिग्गज बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर का बीती रात निधन हो गया है। ऋषि कपूर के निधन की जानकारी बॉलीवुड के महानायक ने ट्वीट करके दी। अमिताभ बच्चन ने ट्वीट कर लिखा- वो गया. ऋषि कपूर गए। अभी उनका निधन हुआ। मैं टूट गया हूं। अभी कल ही बॉलीवुड ने अपने दिग्गज सितारे इरफान खान को खोया था।

अभिनेता ऋषि कपूर के साथ अमिताभ बच्चन ने अमर अकबर एन्थोनी, 102 नॉट आउट, नसीब, अजूबा, कभी-कभी जैसी सुपरहिट फिल्मों में साथ काम किया।  दोनों  काफी अच्छे दोस्त थे। अभिताभ और ऋषि की दोस्ती इंडस्ट्री की बेस्ट जोड़ी  कहीं जाती थी। 

67 वर्षीय ऋषि कपूर को बुधवार सुबह उनके परिवार ने एच एन रिलायंस अस्पताल में भर्ती कराया था। ऋषि कपूर के भाई रणधीर कपूर ने कहा  था, ‘‘वह अस्पताल में हैं। वह कैंसर से पीड़ित हैं और उन्हें सांस लेने में समस्या हो रही है, इसलिए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत अब स्थिर है।

अभिनेता ऋषि कपूर को 2018 में कैंसर का पता चला था। उन्होंने न्यूयॉर्क में इलाज कराया और लगभग एक साल तक कैंसर से जूझने के बाद मुंबई लौट आए। अपनी वापसी के बाद, उन्होंने ट्वीट किया था, "बैक होम !!!!!! 11 महीने 11 दिन! आप सभी का धन्यवाद!"

अपनी वापसी के बाद, उन्होंने अपना काम फिर से शुरू किया और दिल्ली में जूही चावला के साथ 'शर्माजी नमकीन' नामक फिल्म की शूटिंग शुरू की। हालांकि, स्वास्थ्य के मुद्दों के कारण, शूटिंग रद्द कर दी गई थी और वह मुंबई में अपने घर पर वापस आ गए थे।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़