कैंसर फ्री हुए ऋषि कपूर, भाई रणधीर कपूर ने कहा- जल्द भारत लौटेंगे
कपूर परिवार ने ऋषि कपूर की बीमारी के बारे में पहली बार सीधे तौर पर कोई टिप्पणी की है, हालांकि उनकी पत्नी नीतू कपूर ने नववर्ष पर किये अपने एक पोस्ट में संकेत दिया था कि उनके पति कैंसर से पीड़ित हैं।
मुंबई। जानेमाने अभिनेता रणधीर कपूर ने मंगलवार को कहा कि उनके छोटे भाई ऋषि कपूर अपनी बीमारी से उबर रहे हैं और ‘‘कैंसर से लगभग निजात’’ पा चुके हैं। 66 वर्षीय ऋषि का इस समय न्यूयॉर्क में उपचार चल रहा है। रणधीर ने बताया कि वह जल्द ही घर लौटेंगे। उन्होंने ‘पीटीआई भाषा’ से कहा, ‘‘उनका उपचार चल रहा है। अब वह बेहतर हैं। वह कैंसर से लगभग निजात पा चुके हैं। उन्हें वापस आने में कुछ समय लगेगा क्योंकि उन्हें पूरा इलाज कराना है। वह आगामी कुछ महीनों में यहां होंगे। बहुत जल्दी।’’
इसे भी पढ़ें: चौथे चरण की 71 सीटों के लिए थमा प्रचार का शोर
कपूर परिवार ने ऋषि कपूर की बीमारी के बारे में पहली बार सीधे तौर पर कोई टिप्पणी की है, हालांकि उनकी पत्नी नीतू कपूर ने नववर्ष पर किये अपने एक पोस्ट में संकेत दिया था कि उनके पति कैंसर से पीड़ित हैं।
इसे भी पढ़ें: ‘‘भ्रष्ट और अक्षम’’ बीजद सरकार के सत्ता से बाहर होने पर होगा ओडिशा का विकास: शाह
निर्देशक राहुल रवेल ने भी फेसबुक पर ऋषि कपूर की तस्वीर साझा की और लिखा, ‘‘ऋषि कपूर (चिंटू) कैंसर मुक्त हैं।’’ ऋषि कपूर का सितंबर 2018 से न्यूयॉर्क में उपचार चल रहा है और इसी कारण वह अक्टूबर में अपनी मां कृष्णा राज कपूर के अंतिम संस्कार में भी शामिल नहीं हो पाए थे।
Thank you my good man,Maniesh Paul. Wish you all success for the projects you mentioned to me. Happy you enjoyed Tony’s pic.twitter.com/BaaDH36HJH
— Rishi Kapoor (@chintskap) April 26, 2019
अन्य न्यूज़