हॉलीवुड की फिल्म मिलने पर सलमान ने प्रियंका को बधाई दी
सलमान और प्रियंका के बीच लड़ाई की खबरों के बीच ‘क्वांटिको’ की अभिनेत्री को हाल में हालीवुड की फिल्म ‘काऊब्वाय्ज निन्जा वाइकिंग्स’ मिली है जिसमें उनके साथ अभिनेता क्रिस पेट होंगे।
नयी दिल्ली। हिन्दी फिल्म उद्योग के सुपरस्टार सलमान खान ने अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को हॉलीवुड का एक बड़ा प्रस्ताव मिलने पर बधाई दी है। लेकिन कहा कि उन्हें पता चला है कि शूटिंग से 10 दिन पहले ही उन्होंने फिल्म ‘भारत’ छोड़ दी है। फिल्म निर्देशक अली अब्बास जफर ने यह खबर बताते हुए कहा था कि प्रियंका ने उनकी फिल्म छोड़ दी है। उन्होंने संकेत दिया था कि ब्वायफ्रेंड निक जोंस के साथ मंगनी के चलते प्रियंका ने यह निर्णय लिया।
सलमान और प्रियंका के बीच लड़ाई की खबरों के बीच ‘क्वांटिको’ की अभिनेत्री को हाल में हालीवुड की फिल्म ‘काऊब्वाय्ज निन्जा वाइकिंग्स’ मिली है जिसमें उनके साथ अभिनेता क्रिस पेट होंगे। अपनी आगामी फिल्म ‘लवरात्रि’ के ट्रेलर लांच पर संवाददाताओं से सलमान ने कहा कि उन्हें पता होता कि प्रियंका ने हॉलीवुड की बड़ी फिल्म साइन की है तो वे उन्हें नहीं रोकते।
अन्य न्यूज़