सलमान खान लगातार दूसरे साल फोर्ब्स इंडिया सेलीब्रिटी 100 सूची में शीर्ष पर

Salman Khan reigns supreme on Forbes India Celebrity

सुपरस्टार सलमान खान एक बार फिर फोर्ब्स की मनोरंजन जगत से जुड़ी सर्वाधिक आय वाले भारतीयों की वार्षिक सूची में शीर्ष पर हैं। इस साल की फोर्ब्स इंडिया सेलीब्रिटी 100 सूची मशहूर हस्तियों की मनोरंजन जगत से जुड़ी आय पर आधारित है।

मुंबई। सुपरस्टार सलमान खान एक बार फिर फोर्ब्स की मनोरंजन जगत से जुड़ी सर्वाधिक आय वाले भारतीयों की वार्षिक सूची में शीर्ष पर हैं। इस साल की फोर्ब्स इंडिया सेलीब्रिटी 100 सूची मशहूर हस्तियों की मनोरंजन जगत से जुड़ी आय पर आधारित है। सलमान (51) ने एक अक्तूबर, 2016 से 30 सितंबर, 2017 की अवधि के लिए कई ब्रांड के विज्ञापनों से हुई कमाई के आधार पर सर्वाधिक 232–83 करोड़ रुपये कमाये।

शाहरूख खान 170–5 करोड़ रुपये की कमाई के साथ पिछले साल की ही तरह दूसरे स्थान पर रहे। भारतीय क्रिकेट टीम के नवविवाहित कप्तान विराट कोहली 100–72 करोड़ रुपये की कमाई के साथ तीसरे स्थान पर हैं। सूची में दक्षिण भारत के 13 अभिनेता शामिल हैं। पिछले साल यह संख्या 11 थी।

शीर्ष दस में शामिल प्रियंका चोपड़ा अकेली महिला हैं। वह 68 करोड़ रुपये के साथ सातवें स्थान पर हैं। बैडमिंटन खिलाड़ी पी सिंधु 57–25 करोड़ रुपये की कमाई के साथ 13वें स्थान पर हैं। उनकी कमाई इस अवधि में करीब 17 गुना बढ़ी।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़