इस मशहूर डायरेक्ट संग लिव-इन रिलेशनशिप में थीं शबाना आज़मी, रिश्ता टूटने पर की थी जावेद अख्तर से शादी

shabana azmi

शबाना और शेखर की मुलाकात फिल्म 'मासूम' की शूटिंग के दौरान हुई थी। जहाँ शेखर इस फिल्म के निर्देशक थे तो शबाना आजमी फिल्म में लीड एक्ट्रेस थीं। फिल्म के सेट पर दोनों की काफी अच्छी दोस्ती हो गई थी। इसके बाद धीरे-धीरे उनकी यह दोस्ती प्यार में बदल गई।

एक्ट्रेस शबाना आज़मी हिंदी सिनेमा का एक जाना-आना नाम हैं। उन्होंने कई फिल्मों में अपने शानदार अभिनय का लोहा मनवाया है। वे उन चंद कलाकारों में से हैं जो खुद को हर तरह के किरदार में खुद को बखूबी ढाल लेते हैं। उन्होंने एक कलाकार के रूप में एक नया मानदंड स्थापित किया है और बॉलीवुड में अन्य महिला कलाकारों के लिए प्रेरणा रही हैं। शबाना ने केवल अपनी एक्टिंग, बल्कि अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोरी हैं। आज शबाना आज़मी के जन्मदिन पर हम आपको उनकी ज़िंदगी के कुछ अनसुने किस्से बताने जा रहे हैं-

इसे भी पढ़ें: राधिका मदान ने कैसे तय किया टीवी से बॉलीवुड का सफर? खुद खोला अपना राज

शबाना आज़मी का जन्म 18 सितंबर 1950 को हैदराबाद में हुआ था। शबाना आज़मी प्रसिद्ध कवि कैफ़ी आज़मी और शौकत आज़मी की बेटी हैं। उन्होंने साल 1974 में आई फिल्म फिल्म 'अंकुर' से अपना फ़िल्मी करियर शुरू किया था। इस फिल्म में शबाना ने एक नौकरानी का किरदार निभाया था। अपनी पहली ही फिल्म में शानदार अभिनय के लिए उन्हें 'नेशनल फिल्म अवॉर्ड फॉर बेस्ट एक्ट्रेस' भी दिया गया था। इसके अलावा भी कई ऐसी फ़िल्में हैं जिसमें शबाना की भूमिका को आज भी याद किया जाता है। इसमें 'अर्थ', 'खंडहर', 'पार' और 'गॉडमदर' जैसी फिल्में शामिल हैं। शबाना को पांच बार राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। वहीं वह 4 अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार भी जीत चुकी है।

डायरेक्टर शेखर कपूर के साथ था लिव-इन रिलेशनशिप 

 शबाना और शेखर की मुलाकात फिल्म 'मासूम' की शूटिंग के दौरान हुई थी। जहाँ शेखर इस फिल्म के निर्देशक थे तो शबाना आजमी फिल्म में लीड एक्ट्रेस थीं। फिल्म के सेट पर दोनों की काफी अच्छी दोस्ती हो गई थी। इसके बाद धीरे-धीरे उनकी यह दोस्ती प्यार में बदल गई। फिल्म सुपरहिट रही और इसके बाद शबाना और शेखर कपूर के अफेयर की चर्चा चारों ओर थी। कहा जाता है कि शबाना और शेखर का रिलेशनशिप लगभग 7 साल तक चला था। इसी दौरान शबाना और शेखर कपूर एक साथ लिव-इन में भी रहने लग गए थे। हालांकि, बाद में दोनों के बीच मतभेद होने लग गए थे। कहा जाता है कि दोनों के मतभेद इस कदर बढ़ गए थे कि कि उन्होंने पर्सनल ही नहीं बल्कि प्रोफेशनल रिश्ता भी तोड़ लिया। शबाना ने इसके बाद 38 साल तक शेखर कपूर के साथ काम नहीं किया। हालांकि, अब इतने सालों के बाद एक बार फिर दोनों साथ काम कर रहे हैं। शबाना इस समय शेखर कपूर के इंग्लिश शो 'वॉट्स लव गॉट टू डू विद इट' में काम कर रही हैं।

इसे भी पढ़ें: Bigg Boss के ओटीटी के ग्रैंड फिनाले से पहले शिल्पा शेट्टी की फैंस से अपील, कहा- शमिता को करें वोट

एक्टर बैंजामिन गिलानी से हुई थी सगाई 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शेखर कपूर से रिश्ता टूटने के बाद साल 1974 में शबाना आजमी ने एक्टर बैंजामिन गिलानी से सगाई कर ली थी। हालांकि, यह रिश्ता भी ज्यादा समय तक नहीं टिका और शबाना ने बैंजामिन से सगाई तोड़ ली थी।

जावेद अख्तर से की शादी 

इसके बाद शबाना आजमी की नजदीकियां गीतकार और स्क्रिप्ट राइटर जावेद अख्तर से बढ़ने लगीं। जब दोनों के प्यार की खबर शबाना के परिवार को पता चली तो उन्होंने इस रिश्ते का विरोध किया। शबाना के परिवारवाले नहीं चाहते थे कि उनकी बेटी एक शादीशुदा मर्द से शादी करे। जावेद अख्तर की पहली शादी हनी ईरानी से हुई थी जिससे उनके दो बच्चे फरहान और जोया अख्तर हैं। हालांकि, परिवारवालों के खिलाफ जाकर शबाना आजमी और जावेद अख्तर ने साल 1984 में शादी कर ली।

 

- प्रिया मिश्रा 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़