पगड़ी पहनकर शहनाज गिल ने दिलजीत दोसांझ को किया इंप्रेस! सिंगर ने कहा- सबसे प्यारा सरदार

Shahnaz Gill impresses Diljit Dosanjh wearing a turban
रेनू तिवारी । Apr 8 2021 2:31PM

शहनाज गिल ने बिग बॉस 13 का सीजन भले ही न जीता हो लेकिन लोगों का दिल जरुर जीत लिया था। शहनाज गिल बिग बॉस 13 की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली प्रतियोगी थी। सिद्धार्थ शुक्ला के साथ उनकी जोड़ी को लोगों ने खूब पसंद किया।

शहनाज गिल ने बिग बॉस 13 का सीजन भले ही न जीता हो लेकिन लोगों का दिल जरुर जीत लिया था। शहनाज गिल बिग बॉस 13 की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली प्रतियोगी थी। सिद्धार्थ शुक्ला के साथ उनकी जोड़ी को लोगों ने खूब पसंद किया। घर से बाहर आने के बाद दोनों ने साथ में कई वीडियो सॉन्ग किये, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया। सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल दोनों की अपने करियर में आगे बढ़ रहे हैं। शहनाज गिल जल्द ही  दिलजीत दोसांझ के साथ फिल्म हौंसला रख में नजर आने वाली हैं।

इसे भी पढ़ें: Broken But Beautiful 3: सिद्धार्थ शुक्ला और सोनिया राथे का लिप-किसिंग वीडियो वायरल  

सोशल मीडिया पर फिल्म से जुड़ी कई तस्वीर वायरल हुई हैं, जिसमें हम शहनाज गिल और दिलजीत दोसांझ को साथ में देख सकते हैं। दोनों की जोड़ी काफी क्यूट लग रही हैं। पंजाब इंडस्ट्री के कई सेलेब्रिटी ने दोनों की तस्वीर पर प्यार भरा कमेंट किया है। 

इसे भी पढ़ें: रेखा, जया और हेमा के बाद अमिताभ बच्चन की पत्नी बनेंगी नीना गुप्ता, नयी फिल्म की पढ़ें पूरी डिटेल  

शहनाज गिल की नई तस्वीरों ने उनके हौंसला रख के सह-कलाकार दिलजीत दोसांझ को खुश कर दिया। शहनाज़ ने एक पगड़ी लुक दिया, जिसे इंटरनेट शहनाज गिल को ट्रेंड करवा दिया। शहनाज गिल का पकड़ी के साथ सरदार लुक लोग काफी पसंद कर रहे हैं। अभी तक उन्हें उनके फैंस सबसे प्यारा सरदार कह रहे हैं। शहनाज गिल ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर तस्वीरों की एक श्रृंखला साझा की। शहनाज ने अपनी तस्वीरें साझा कीं और पृष्ठभूमि में दिलजीत दोसांझ का गीत 'सरदारजी' बजाया। फिल्म के एक टीम के सदस्य, गुरपताप सिंह कंग, शहनाज़ के साथ दिखाई देते हैं। गुरपताप सिंह कंग ने शहनाज़ को लुक पाने में मदद की।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़