मां बनने वाली है सिंगर श्रेया घोषाल, बेबी बम्प के साथ शेयर की तस्वीर

Shreya Ghoshal announces pregnancy

चर्चित गायिका श्रेया घोषाल मां बनने वाली हैं।गायिका ने उद्यमी शिलादित्य मुखोपाध्याय (37) से 2015 में शादी की थी। घोषाल ने 2019 की फिल्म ‘कलंक’ के ‘घर मोरे परदेसिया’, 2018 की ‘धड़क’ के शीर्षक गीत, ‘बाजीराव मस्तानी’ (2015) से ‘दीवानी मस्तानी’ और ‘देवदास’ से ‘बैरी पिया’ समेत कई लोकप्रिय गीत गाये हैं।

मुंबई। चर्चित गायिका श्रेया घोषाल ने बृहस्पतिवार को जानकारीदी कि वह मां बनने वाली हैं। घोषाल (36) ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर भी साझा की है। गायिका ने फोटो को शीर्षक दिया, ‘‘घर में नया मेहमान आने वाला है। आप सबके साथ यह खबर साझा कर रोमांचित महसूस कर रही हूं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘अपनी जिंदगी का नया अध्याय शुरू करने के लिए आप सबका प्यार और आशीर्वाद चाहिए।’’

इसे भी पढ़ें: ऋचा चड्ढा और अली फजल ने अपने प्रोडक्शन हाउस की पहली फिल्म का किया ऐलान

गायिका ने उद्यमी शिलादित्य मुखोपाध्याय (37) से 2015 में शादी की थी। घोषाल ने 2019 की फिल्म ‘कलंक’ के ‘घर मोरे परदेसिया’, 2018 की ‘धड़क’ के शीर्षक गीत, ‘बाजीराव मस्तानी’ (2015) से ‘दीवानी मस्तानी’ और ‘देवदास’ से ‘बैरी पिया’ समेत कई लोकप्रिय गीत गाये हैं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़