Ex-Boyfriend के साथ बढ़ रही है आलिया की नजदीकियां, रणबीर कपूर को आया गुस्सा!

siddhartha-praised-the-film-kalank-aliya-said-thanks
रेनू तिवारी । Mar 14 2019 6:05PM

आपको बता दें कि दोनों का अफेयर फिल्म ''स्टूडेंट ऑफ द ईयर'' के सेट से शुरू हुआ था। करीब 4 साल साथ रहने के बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया। इसके बाद दोनों को पब्लिक ईवेंट में एक-दूसरे को अवॉयड करते भी देखा गया।

आज कल लागातार आलिया भट्ट सुर्खियों में बनी हुई है, क्योंकि उनकी दो बड़ी फिल्मों का प्रमोशन जो हो रहा है। आलिया भट्ट मल्टीस्टारर फिल्म कंलक में नजर आने वाली हैं। इस  फिल्म में माधुरी दीक्षित, सोनाक्षी सिन्हा, अलिया वरुण धवन, आदित्य रॉय कपूर और संजय दत्त मुख्य भूमिका में हैं। यह एक पीरियड ड्रामा फिल्म है जिसका निर्देशन भिषेक वर्मन कर रहे हैं। फिल्म का निर्माण फॉक्स स्टार स्टूडियोज के तहत करण जौहर और साजिद नाडियावाला कर रहे हैं। फिल्म कंलक के ट्रेलर की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है। फिल्म कंलक की तारीफों की सोशल मीडिया पर बाढ़ आ गई है इसी बाढ़ में तैरता हुआ कमेंट आलिया भट्ट के Ex- Boyfriend सिद्धार्थ मल्होत्रा का भी आया। सिद्धार्थ मल्होत्रा ने सोशल मीडिया पर आलिया की फिल्म 'कलंक' के टीजर की तारीफ की जिसका आलिया भट्ट ने जवाब भी दिया। सिद्धार्थ के ट्वीट पर आलिया ने तुरंत रिऐक्ट करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया। इसके साथ उन्होंने डांसिंग गर्ल की इमोजी बनाया। 

आपको बता दें कि दोनों का अफेयर फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' के सेट से शुरू हुआ था। करीब 4 साल साथ रहने के बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया। इसके बाद दोनों को पब्लिक ईवेंट में एक-दूसरे को अवॉयड करते भी देखा गया।

अब बात करते हैं आलिया भट्ट के बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर की तो कई दिनों से ये खबरें आ रही थी कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के बीच झगड़ा हो गया हैं। कहीं इसकी वजह सिद्धार्थ मल्होत्रा तो नहीं? क्योंकि आप खुद ही देखिए पब्लिक ईवेंट में एक-दूसरे को अवॉयड करते आलिया भट्ट और सिद्धार्थ मल्होत्रा अचानक दोस्त बनकर एक दूसरे की तारीफ कैसे करने लगे। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के झगड़े के बीच का कारण सिद्धार्थ मल्होत्रा भी हो सकते है। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़