सिंगर तपू मिश्रा का कोरोना से 36 साल की उम्र में निधन, मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने जताया शोक

singer tapu mishra passed away

उडिया म्यूजिक इंडस्ट्री से एक बुरी खबर आई है। दरअसल उड़िया सिंगर तपू मिश्रा का 36 साल की उम्र में निधन हो गया। कोविड संबंधी समस्याएं होने के कारण उनका निधन हो गया। प्राइवेट अस्पताल में उन्होंने दम तोड़ दिया। सिंगर के परिवार ने उनके निधन की पुष्टि कर दी है।

देश में कोरोना की दूसरी लहर की रफ्तार अब धीरे-धीरे कम होने लगी है, लेकिन इससे होने वाली मौतों को सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ऐसे में अब उड़िया म्यूजिक इंडस्ट्री से एक बुरी खबर आई है। दरअसल उड़िया सिंगर तपू मिश्रा का 36 साल की उम्र में निधन हो गया।

कोविड संबंधी समस्याएं होने के कारण उनका निधन हो गया। प्राइवेट अस्पताल में उन्होंने दम तोड़ दिया। सिंगर के परिवार ने उनके निधन की पुष्टि कर दी है। बता दें कि पिछले महीने ही सिंगर के पिता का कोरोना की वजह से ही निधन हो गया था।

2 दिन वेंटिलेटर पर रहने के बाद हारी जिंदगी की जंग

सिंगर तपू अस्पताल में भर्ती थीं और उनका ऑक्सीजन लेवल गिरकर 45 पहुंच गया था। इसके बाद 2 दिन तक वेंटिलेटर पर रहने के बाद उनका निधन हो गया। 19 मई से वो अस्पताल में भर्ती और उनके फेफड़ों को भी काफी नुकसान पहुंचा था।  

सिंगर के निधन के बाद से म्यूजिक इंडस्ट्री में शोक की लहर है। खबरों की मानें तो वो आर्थिक तंगी से भी जूझ रही थीं। उनके इलाज के लिए एक लाख रुपए भी मुहैया कराए गए थे। सिंगर के निधन पर मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने भी शोक व्यक्त किया है। 

नवीन पटनायक ने ट्वीट कर जताया शोक

नवीन पटनायक ने ट्वीट करते हुए लिखा उड़िया गायिका तपू मिश्रा के निधन के बारे में सुनकर मन दुखी हो गया है। एक सिंगर के तौर पर उड़िया संगीत जगत में हमेशा याद रखा जाएगा। उनके परिवार और दोस्तों को मेरी तरफ से श्रद्धांजलि।

सिंगर तपू 150 से ज्यादा फिल्मों में अपनी आवाज से जादू बिखेर चुकी थीं। उन्होंने Kulandan फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की थी। 

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़