सोनम, हर्ष को फिल्में मिली क्योंकि वह उन फिल्मों की सर्वश्रेष्ठ पसंद थे: अनिल कपूर

Sonam, Harsh got films because they were the best choice: Anil Kapoor
[email protected] । Jun 8 2018 4:26PM

अभिनेता अनिल कपूर का कहना है कि उनके बच्चे सोनम कपूर और हर्षवर्धन कपूर जिस तरह से अपने करियर में आगे बढ़ रहे हैं , वह उससे बेहद खुश हैं।

मुंबई। अभिनेता अनिल कपूर का कहना है कि उनके बच्चे सोनम कपूर और हर्षवर्धन कपूर जिस तरह से अपने करियर में आगे बढ़ रहे हैं , वह उससे बेहद खुश हैं। अभिनेता ने कहा कि उन्हें इस बात का गर्व है कि उनके बच्चों को उनके टैलेंट के आधार पर काम मिला न कि इसलिए कि वह अनिल कपूर के बच्चे थे। सोनम कपूर ने अपने करियर की शुरूआत सांवरिया फिल्म से 2007 में की थी। हर्षवर्धन कपूर ने ‘ मिर्जिया ’ और ‘ भावेश जोशी ’ में काम किया है। उन्होंने कहा , “ मैं उन दोनों के बारे में सबसे ज्यादा जो बात पसंद करता हूं कि वह कलाकार हैं और उन्हें कलाकार के रूप में पहचाना जाता है। कपूर नब्बे के दशक के सबसे सफल अभिनेताओं में से एक हैं। भारतीय फिल्म उद्योग में 35 साल के अपने करियर के बारे में अभिनेता का कहना है कि वह एक कलाकार के तौर पर समर्पित थे , इसलिए ही इतनी लंबी पारी खेल पाए। उन्होंने कहा , “ निरंतरता जरूरी है। इसके अलावा खुद का ख्याल मानसिक और शारीरिक रूप से भी रखना होता है और खतरें भी उठाने होते हैं। कुछ दिनों में इस उद्योग में मैं 35 साल पूरे कर लूंगा। मैं सफल रहा है। मैं मानता हूं कि मैं इतना आगे आया हूं तो जरूर मैंने कुछ अच्छा किया होगा। अभिनेता की अगली फिल्म ‘ रेस 3’ सिनेमाघरों में 15 जून को रिलीज होने जा रही है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़