Star Screen Awards- फिल्म ''बधाई हो'' और ''स्त्री'' की धूम.. देखें पूरी लिस्ट

star-screen-awards-function-2018-full-winner-list
रेनू तिवारी । Dec 17 2018 1:19PM

फंक्शन में सभी की निगाहों में रहे रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण। ये कपल शादी के बाद पहली बार अवार्ड फंक्शन में शरीक हुआ। दोनों ही काफी अगल अंदाज में नजर आये। दीपिका ब्लैक गाउन ड्रेस में बेहद ही हॉट लुक दे रही थी।

मुंबई में रविवार को 25वें स्टार स्क्रीन अवॉर्ड्स (Star Screen Awards 2018) का आगाज हुआ। रेड कार्पेट पर उतरे बॉलीवुड के तमाम सितारों ने अपना जलवा दिखाया। बॉलीवुड की हसिनाओं ने अपने लुक से अवार्ड फंक्शन में जान डाल दी। फंक्शन में सभी की निगाहों में रहे  रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण। ये कपल शादी के बाद पहली बार अवार्ड फंक्शन में शरीक हुआ। दोनों ही काफी अगल अंदाज में नजर आये। दीपिका ब्लैक गाउन ड्रेस में बेहद ही हॉट लुक दे रही थी वहीं रणवीर सिंह तो अपने स्टाइल के लिए हमेशा से ही जानें जाते है वो भी डार्क कलर के आउटफिट में जच रहे थे।

यह भी पढ़ें- बड़े पर्दे ह्यूमन कंप्यूटर शकुंतला देवी के किरदार में नज़र आयेंगी अभिनेत्री विद्या बालन

इसके अलावा अवार्ड फंक्शन में जैकलीन फर्नांडिस, सलमान खान, आलिया भट्ट, रेखा और गुलजार जैसे कई बड़े सितारे पहुंचे। इस अवार्ड फंक्शन में सबसे ज्यादा बॉलीवुड की दो फिल्मों की धूम रही सबसे पहले तो 'बधाई हो'। इस फिल्म में 3 अवार्ड जीते और दूसरे नंबर पर रही फिल्म 'स्त्री'। इस फिल्म ने भी 3 अवॉर्ड जीते। इसे तमाम सितारों को अवॉर्ड मिले। इसमें शबाना आजमी को सिनेमा में अभूतपूर्व योगदान के लिए लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड मिला। जबकि बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवॉर्ड पंकज त्रिपाठी को फिल्म स्त्री के लिए दिया गया। चलिए बताते हैं उन सितारों के नाम जिनको अवार्ड से नवाजा गया।

यह भी पढ़ें- बेपनाह इश्क में डूबी रेखा को ये कब एहसास हुआ की वो अमिताभ की कभी नहीं हो सकती

देखें पूरी विनर लिस्ट…

बेस्ट एक्टर- रणवीर सिंह (पद्मावत) और राजकुमार राव (स्त्री)

बेस्ट एक्ट्रेस- आलिया भट्ट (राजी)

बेस्ट रीयल स्टार ऑन सोशल मीडिया- कटरीना कैफ

बेस्ट एक्टर फीमेल (क्रिटिक्स)- नीना गुप्ता (बधाई हो)

बेस्ट एक्टर मेल (क्रिटिक्स)- गजराज राव (बधाई हो)

बेस्ट फिल्म- स्त्री

लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड- शबाना आजमी

बेस्ट एक्ट्रेस इन ए सपोर्टिंग रोल- सुरेखा सिकरी (बधाई हो)

बेस्ट डेब्यू एक्टर (मेल)- ईशान खट्टर (धड़क और बियॉन्ड द क्लाउड्स)

बेस्ट डेब्यू एक्टर (फीमेल)- राधिका मदान (पटाखा)

बेस्ट एक्टर इन ए सपोर्टिंग रोल – पंकज त्रिपाठी (स्त्री)

बेस्ट फीमेल सिंगर- हर्षदीप कौर (दिलबरो-राजी)

बेस्ट लिरिक्स- गुलजार (ए वतन-राजी)

बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर- अरिजीत सिंह (ए वतन- राजी)

बेस्ट म्यूजिक- अमित त्रिवेदी (मनमर्जियां)

बेस्ट फिल्म राइटिंग- अरिजीत विश्वास और श्रीराम राघवन (अंधाधुन)

बेस्ट एक्शन- अहमद खान (बागी 2)

बेस्ट एक्टर (क्रिटिक्स)- आयुष्मान खुराना

बेस्ट डायरेक्टर- श्रीराम राघवन

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़