फिल्मकार सुधीर मिश्रा की मां का निधन, बोले- मैं अब अनाथ हो गया हूं
फिल्म निर्देशक सुधीर मिश्रा की मां का निधन हो गया। सुधीर मिश्रा (63) ने ट्वीट किया, मेरी मां का एक घंटे पहले निधन हो गया है। मैने और मेरी बहन ने उनका हाथ थामा हुआ था जब उन्होंने दम तोड़ा। मैं अबअनाथ हो गया हूं। उनका अंतिम संस्कार पवन हंस श्मशान घाट में किया गया।
मुंबई। फिल्म निर्देशक सुधीर मिश्रा की मां दुर्गा देवेंद्र नाथ मिश्रा (90) का वृद्धावस्था संबंधी बीमारियों के कारण मंगलवार को मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया। फिल्मकार ने अपनी मां के निधन की जानकारी ट्विटर पर साझा की। सुधीर मिश्रा (63) ने ट्वीट किया, मेरी मां का एक घंटे पहले निधन हो गया है। मैंने और मेरी बहन ने उनका हाथ थामा हुआ था जब उन्होंने दम तोड़ा। मैं अब अनाथ हो गया हूं। उनका अंतिम संस्कार पवन हंस श्मशान घाट में किया गया।
इसे भी पढ़ें: गायक केके का निधन: कोलकाता पुलिस ने शुरू की जांच, राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू
नवाजुद्दीन सिद्दीकी, सौरभ शुक्ला, अरबाज खान और अशोक पंडित समेत सुधीर मिश्रा के कई अन्य दोस्त और फिल्म उद्योग में उनके सहयोगी भी अंतिम संस्कार में शामिल हुए। सुधीर मिश्रा के पिता का दो साल पहले निधन हो गया था।
My Mother passed away into the great beyond an hour ago . My Sister and I both held her hand as she went . I am now officially an orphan .
— Sudhir Mishra (@IAmSudhirMishra) June 13, 2022
अन्य न्यूज़