तैमूर बने कलाकार, अपने हाथों से बनाया बेबो के लिए पास्ता नेकलेस

Kareena Taimur

करीना कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर किया, जिसमें उन्होंने एक कलरफुल नेकलेस पहना हुआ है। इस नेकलेस को खाने वाले पास्ता से बनाया गया है। ये कलाकारी नन्हें तैमूर अली खान की है।

क्वारंटाइन के इस समय में करीना कपूर खान इन दिनों अपने बेटे तैमूर अली खान और परिवार के साथ खूब सारा समय बिता रही हैं। जहां बाकी सभी स्टार्स अपने घर में कुकिंग और साफ सफाई में लगे हुए हैं वहीं करीना अपने नन्हें राजकुमार की कलाकारी को देख खुश हो रही हैं। तैमूर अली खान आजकल ना सिर्फ ड्राइंग कर रहे हैं बल्कि पिता के साथ पौधे लगाने में भी मदद कर रहे हैं। इस के अलावा अब तैमूर ने बेबो के लिए एक खूबसूरत नेकलेस बनाया है जो कि पास्ता से बना हुआ है।

करीना कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर किया, जिसमें उन्होंने एक कलरफुल नेकलेस पहना हुआ है। इस नेकलेस को खाने वाले पास्ता से बनाया गया है। ये कलाकारी नन्हें तैमूर अली खान की है। करीना ने उस तस्वीर को साझा करते हुए अपने फोटो के कैप्शन में लिखा, 'पास्ता ला विस्ता। तैमूर अली खान के हाथों से बनी ज्वेलरी। #QuaranTimDiaries'

करीना अपने बेटे तैमूर के टैलेंट को भी जमकर फ्लॉन्ट कर रही हैं। कुछ दिनों पहले तैमूर ने ड्राइंग बनाई थी, जिसकी फोटो करीना ने इन्स्टाग्राम पर शेयर की थी। तब भी फैन्स को तैमूर का काम बहुत पसंद भी आया था।

बता दें कि करीना कपूर खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वे रोज अपनी जिंदगी में होने वाली बातों और घर की झलक अपने फैन्स को देती रहती हैं। करीना अभी तक इंस्टाग्राम पर कई फोटोज शेयर कर चुकी हैं। कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन में उन्हें सैफ अली खान और बेटे तैमूर के साथ अच्छा समय बिताने को मिल रहा है। इसके साथ ही वे अपने दोस्तों से वीडियो कॉल पर बातचीत भी कर रही हैं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़