भावपूर्ण गानों की अधिक मांग होती है: मनोज तिवारी

there-is-more-demand-for-emotional-songs-says-manoj-tiwari
[email protected] । Aug 22 2018 3:33PM

लोकप्रिय भोजपुरी गायक मनोज तिवारी का कहना है कि श्रोता भावपूर्ण गानों को अधिक पसंद करते हैं और इनके जरिए कोई कलाकार लंबे समय तक इस क्षेत्र में बना रह सकता है।

जमशेदपुर। लोकप्रिय भोजपुरी गायक मनोज तिवारी का कहना है कि श्रोता भावपूर्ण गानों को अधिक पसंद करते हैं और इनके जरिए कोई कलाकार लंबे समय तक इस क्षेत्र में बना रह सकता है। तिवारी ने संवाददाताओं से कहा, 'कुछ गायक अपने गानों में अश्लील शब्दों का इस्तेमाल कर कुछ समय के लिए समाज के एक खास तबके में अपनी उपस्थिति दर्ज करा सकते हैं लेकिन निश्चित रूप से न तो उन्हें सम्मान मिलता है और न ही पैसा।' 

लोकसभा सदस्य और भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष तिवारी ने दावा किया कि सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों में व्यस्त रहने के बावजूद वह अभिनय के पेशे में ही हैं। तिवारी शहर में ‘भजन संध्या’ कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए आए हुए थे।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़