टाइगर और दिशा की मोहब्बत पर लगा ब्रेक लेकिन दोस्ती बरकरार!
टाइगर और दिशा के अलगाव की खबर बॉलीवुड की मशहूर वेबसाइट पिंकविला ने ब्रेक की है। पिंकविला में छपी खबर के अनुसार टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी के करीबी ने दोनों के अलग होने का खुलासा किया हैं।
दुश्मनी जम कर करो लेकिन ये गुंजाइश रहे
जब कभी हम दोस्त हो जाएँ तो शर्मिंदा न हों... बशीर बद्र ने ये बात क्या खूब कही थी। ये लाइनें लंबे समय से इश्क में रहे टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी की दास्तान-ए-मोहब्बत से काफी मेल खाती हैं। चार साल से एक दूसरे को डेट कर रहे टाइगर और दिशा अब एक दूसरे से अलग हो गये है। लंबे समय से दोनों का रिलेशनशिप काफी मुश्किल दौर से गुजर रहा था। ये मुश्किलें टकराव में न बदल जाएं इस लिए दोनों ने आपसी सहमति से एक दूसरे से अलग होने का फैसला किया। बॉलीवुड इंडस्ट्री में आपस में टकराव रखना कभी-कभी भारी पड़ जाता है। कभी सेट पर साथ काम करना पड़ा हो तो दोनों हंस कर काम कर सकें इस लिए बिना किसी विवाद के दोनों ने अलग होना सही समझा।
इसे भी पढ़ें: भारत के बाद अब अगस्त में जापान भी होगा केसरी!
टाइगर और दिशा के अलगाव की खबर बॉलीवुड की मशहूर वेबसाइट पिंकविला ने ब्रेक की है। पिंकविला में छपी खबर के अनुसार टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी के करीबी ने दोनों के अलग होने का खुलासा किया हैं। नाम न बताने की शर्त पर उन्होंने बताया कि लंबे समय से दोनों की आपस में बन नहीं रही थी। छोटी-छोटी बातों पर बहस हो जाती थी। इसलिए टाइगर और दिशा ने ये फैसला लिया कि आपसी सहमति से अलग हो जाते हैं। क्योंकि दोनों का फ्रेंड सर्कल एक ही है। इसलिए मिलना जुलना होता रहता है. लेकिन अब वह किसी रोमांटिक रिश्ते में नहीं हैं।