उर्मिला मातोंडकर ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा, पार्टी पर लगाये गंभीर आरोप

urmila-matondkar-resigns-from-congress
अंकित सिंह । Sep 10 2019 3:21PM

उर्मिला ने जनता की इमानदारी से सेवा करने की बात करते हुए कहा कि वह पार्टी में बड़े लक्ष्य पर काम करने के लिए आईं थी ना कि अंदरूनी राजनीति से लड़ने के लिए। उन्होंने मुंबई कांग्रेस पर गुटबाजी का आरोप लगाया।

अभिनेता से नेता बनीं उर्मिला मातोंडकर ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने पार्टी पर आरोप भी लगाए। उन्होंने कहा कि उनके गोपनीय पत्र सार्वजनिक कर दिया गया और शिकायत पर पार्टी ने कोई एक्शन नहीं लिया। उर्मिला ने जनता की इमानदारी से सेवा करने की बात करते हुए कहा कि वह पार्टी में बड़े लक्ष्य पर काम करने के लिए आईं थीं ना कि अंदरूनी राजनीति से लड़ने के लिए। उन्होंने मुंबई कांग्रेस पर गुटबाजी का आरोप लगाया। 

बता दें कि मुंबई उत्तर सीट से कांग्रेस की टिकट पर लोकसभा चुनाव हारने वालीं अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर ने वरिष्ठ पार्टी नेता संजय निरूपम के करीबी सहयोगियों की आलोचना करने वाला उनका पत्र ‘‘लीक’’ होने को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया था और पार्टी से शिकायत भी की थी। यह पत्र लोकसभा चुनावों के परिणाम आने से एक सप्ताह पहले 16 मई का है जो मुंबई कांग्रेस के तत्कालीन प्रमुख मिलिंद देवड़ा को भेजा गया था।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़