शादी की वजह से टालनी पड़ी वरुण धवन की फिल्म स्ट्रीट डांसर 3डी की रिलीज डेट?

varun-dhawan-s-movie-street-dancer-3d-release-date-change
रेनू तिवारी । Jun 24 2019 5:10PM

वरुण धवन की आने वाली फिल्म स्ट्रीट डांसर 3डी की रिलीज डेट में बदलाव किया गया है। पहले ये फिल्म 8 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी लेकिन फिल्म को आगे खिसका दिया गया अब ये फिल्म 24 जनवरी 2020 में रिलीज होगी।

मुंबई गलियारों में इस समय चारों तरफ केवल एक ही चर्चा हो रही है कि क्या है वरुण और उनकी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल की शादी की डेट? कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों दिसंबर 2019 में शादी के बंधन में बंध सकते हैं, लेकिन अभी इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। लेकिन हाल ही में सूत्रों ने जो जानकारी दी है उससे ये लग रहा है कि दोनों की शादी दिसंबर 2019 में ही होगी, क्योंकि वरुण धवन की आने वाली फिल्म स्ट्रीट डांसर 3डी की रिलीज डेट में बदलाव किया गया है। पहले ये फिल्म 8 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी लेकिन फिल्म को आगे खिसका दिया गया अब ये फिल्म 24 जनवरी 2020 में रिलीज होगी।

इसे भी पढ़ें: बॉलीवुड हस्तियों की पसंद बनता जा रहा है नवाबों का शहर लखनऊ 

फिल्म की रिलीज डेट का खिसकाना इस बात को हवा दे रहा है कि शायद वरूण के कहने पर निर्माताओं ने फिल्म को पोस्टपोन करने का फैसला लिया है, वरुण ने ऐसा क्यों किया इसकी वजह उनकी और नताशा की शादी हो सकती है। क्योकि वरूण शादी में व्यस्त रहे तो फिल्म का प्रमोशन कैसे होगा और निर्माता फिल्म का नुकसान उठाने के मूड में नहीं है। इस लिए शायद फिल्म को आगे खिसकाना ही सही माना गया।

इसे भी पढ़ें: ‘कबीर सिंह’ एक असाधारण प्रेम कहानी है: संदीप रेड्डी वंगा

फिल्म स्ट्रीट डांसर 3डी में वरुण धवन, श्रद्धा कपूर, प्रभु देवा, राघव जुयाल, धर्मेश येलांदे, शक्ति मोहन, पुनीत पाठक, नोरा फतेही साथ नजर आएंगे। इस फिल्म का डायरेक्शन रेमो डिसूजा कर रहे हैं।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़