Vikram Gokhale Health Update | अभिनेता विक्रम गोखले की तबियत में सुधार, 48 घंटे में वेंटिलेटर सपोर्ट से हटाने की संभावना

Vikram Gokhale
ANI
रेनू तिवारी । Nov 25 2022 4:47PM

दिग्गज अभिनेता विक्रम गोखले का पुणे के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। नवीनतम अपडेट के अनुसार अभिनेता की स्थिति में धीमा लेकिन सुधार दिख रहा हैं। अगर ऐसे ही सुधार होता रहा तो 48 घंटे में वेंटिलेटर सपोर्ट से हटने की संभावना होगी।

दिग्गज अभिनेता विक्रम गोखले का पुणे के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। नवीनतम अपडेट के अनुसार अभिनेता की स्थिति में धीमा लेकिन सुधार दिख रहा हैं। अगर ऐसे ही सुधार होता रहा तो 48 घंटे में वेंटिलेटर सपोर्ट से हटने की संभावना होगी। मीडिया में विक्रम गोखले के स्वास्थ्य के बारे में दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल द्वारा एक आधिकारिक बयान जारी किया गया था।

इसे भी पढ़ें: फिल्में ऑवर एक्टिंग से नहीं कहानी से चलती है, अजय देवगन की Drishyam 2 ने किया साबित, 100 करोड़ के क्बल में हुई शामिल

विक्रम गोखले की हालत में हो रहा है सुधार

अस्पताल के पीआरओ ने एक बयान में कहा, "अभिनेता विक्रम गोखले के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है, धीरे-धीरे लेकिन लगातार सुधार दिख रहा है। वह अपनी आंखें खोल रहे हैं, अपने अंगों को हिला रहे हैं और अगले 48 घंटों में वेंटिलेटर सपोर्ट बंद होने की संभावना है। उनका बीपी और दिल स्थिर है। 

 

इसे भी पढ़ें: सारी हदें तोड़ती हुई न्यूड होकर सबके सामने आ गयी उर्फी जावेद, वाइन ग्लास ने बचा ली इज्जत

 

मौत की अफवाह सोशल मीडिया पर उड़ी थी 

इस बीच गुरुवार के शुरुआती घंटों में सोशल मीडिया पर उनकी मृत्यु के बारे में एक अफवाह सामने आई, जिसके बाद बॉलीवुड की कई हस्तियों ने शोक व्यक्त करने के लिए ट्विटर का सहारा लिया। हालांकि, उनकी बेटी ने इस खबर का खंडन करते हुए कहा कि वह लाइफ सपोर्ट पर हैं और गंभीर स्थिति में हैं। कुछ घंटों के बाद गोखले की पत्नी वृषाली ने उनके स्वास्थ्य के बारे में एक अपडेट साझा करते हुए कहा कि उन्हें मल्टीऑर्गन फेल्योर है। एएनआई के हवाले से एक बयान में, व्रुषाली ने कहा, विक्रम गोखले पिछले 24 घंटों से गंभीर हैं। डॉक्टर अपनी पूरी कोशिश कर रहे हैं। वह उम्मीद के मुताबिक इलाज का जवाब नहीं दे रहे हैं। उनके मल्टीऑर्गन फेलियर हैं।

विक्रम गोखले के बारे में

अभिनेता ने 26 साल की उम्र में 1971 में अमिताभ बच्चन अभिनीत फिल्म 'परवाना' से फिल्मी करियर की शुरुआत की। 40 से अधिक वर्षों के करियर में, गोखले विभिन्न मराठी और बॉलीवुड फिल्मों में दिखाई दिए, जिनमें 1990 में अमिताभ बच्चन अभिनीत 'अग्निपथ' और 1999 में सलमान खान और ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ 'हम दिल दे चुके सनम' शामिल हैं। आखिरी बार शिल्पा शेट्टी और अभिमन्यु दासानी के साथ 'निकम्मा' में देखा गया था। यह फिल्म इसी साल जून में सिनेमाघरों में आई थी।

प्रमुख मराठी थिएटर और सिनेमा अभिनेता, चंद्रखांत गोखले के बेटे, विक्रम ने 2010 में मराठी फिल्म "आघाट" के साथ निर्देशक की भूमिका निभाई। उन्होंने अपनी मराठी फिल्म "अनुमति" के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता की श्रेणी में राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीता। उन्हें रंगमंच में अभिनय के लिए 2011 में संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़