महज 9 साल की उम्र में इस टीवी एक्टर के साथ चाचा ने किया था शोषण, खुद किया खुलासा

Vishal Aditya Singh
common creative
निधि अविनाश । Aug 15 2022 7:19PM

टीवी इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर विशाल आदित्य सिंह ने अपने जीवन को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि उनके साथ शोषण उनके होम टाउन बिहार के आरा में हुआ था। उन्होंने कहा कि उनके शोषण के बारे में खुलासा होने के बाद गांव में मी टू जैसे अभियान की शुरूआत की गई थी।

टीवी इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर विशाल आदित्य सिंह ने अपने जीवन को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि महज 9 साल की उम्र में उनका शोषण किया गया था। ये खुलासा उन्होंने बिग बॉस 13 के मंच पर की थी। आदित्य ने एक बार फिर से इस बुरे घटना को याद किया। हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि उनके साथ शोषण उनके होम टाउन बिहार के आरा में हुआ था। उन्होंने कहा कि उनके शोषण के बारे में खुलासा होने के बाद गांव में मी टू जैसे अभियान की शुरूआत की गई थी। जिसमें 21 लोगों ने अपनी बात शेयर की थी।

इसे भी पढ़ें: हाई जोश के साथ BSF के जवानों के साथ Ayushmann Khurrana ने मनाया आजादी का जश्न, यहाँ देखें वीडियो

विशाल ने बताया कि,  'सात आरोपी और 14 पीड़ित, जिसमें मेरे चाचा भी थे, तीन और दोस्त थे, सभी ने अपनी कहानियां शेयर की। इससे पहले किसी ने भी इस बात को लेकर कोई बात नहीं की थी।उन्होंने आगे कहा, 'लोग इसको इतना दबा देते हैं। किसी का मुंह ना काला हो। जब मैंने अपने पिता को उस समय यह बात बताई थी तो उन्होंने मुझे मारा था।' 

इसे भी पढ़ें: मीका सिंह की 'दुल्हनिया' Akanksha Puri की लेटेस्ट तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल, मोनोकनी में कहर बरपाती नजर आई अभिनेत्री

बता दें कि विशाल के साथ शोषण उनके मोहल्ले के चाचा ने किया था।गांव में यह बहुत होता है पर लोग इस बात को मानते नहीं है। जब आदित्य मुबंई आए तब उन्हें समझ आया कि उनके साथ क्या हुआ था।जिसके बाद उन्होंने अपनी आवाज उठाई। उन्होंने कहा, 'जब मैं मुंबई आया तब मुझे समझ आया कि मेरे साथ क्या हुआ था और इसके लिए अब में एक्शन ले सकता हुं'। आदित्य वापस अपने होम टाउन गए और अपने चाचा को बोला कि 'जो आपने मेरे साथ किया वहीं में आपके बच्चे के साथ करू तो'। जल्द दी इसके बारे में सबको पता चल गया।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़