सलमान और प्रियंका के झगड़े का क्या है सच? क्या अब साथ में काम नहीं करेंगे दोनों!

what-is-the-truth-about-salman-and-priyanka-s-fight
रेनू तिवारी । Oct 7 2019 4:14PM

प्रियंका चौपड़ा की बॉलीवुड की आखिरी फिल्म जय गंगाजल थी जोकि 2016 में रिलीज हुई थी। 2016 के बाद प्रियंका ने बॉलीवुड को बाय-बाय कह दिया था और हॉलीवुड के सफर पर निकल पड़ी थी।

बॉलीवुड के बाद हॉलीवुड में भी तहलका मचाने वाली प्रियंका चोपड़ा अपनी अगली फिल्म 'द स्काई इज़ पिंक' के प्रमोशन में इन दिनों काफी वयस्त चल रही हैं। प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और फरहान अख्तर चार साल बाद एक बार फिर से बड़ी स्क्रीन पर साथ नजर आएंगे। इस फिल्म का नाम 'द स्काई इज पिंक' है। इस फिल्म से पहले दोनों एक साथ साल 2015 में 'दिल धड़कने दो' फिल्म में नजर आए थे। प्रियंका चौपड़ा की बॉलीवुड की आखिरी फिल्म जय गंगाजल थी जोकि 2016 में रिलीज हुई थी। 2016 के बाद प्रियंका ने बॉलीवुड को बाय-बाय कह दिया था और हॉलीवुड के सफर पर निकल पड़ी थी। और अब तीन साल बाद पीसी ने फिर से बॉलीवुड में कदम रखा हैं फिल्म 'द स्काई इज़ पिंक' के साथ.... अब देखना होगा की प्रियंका चोपड़ा की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितना कमाल दिखा पाती हैं।

इसे भी पढ़ें: मां बनने का अनुभव लेना चाहती हैं प्रियंका चोपड़ा, जानिए और क्या-क्या कहा?

प्रियंका चोपड़ा के पिछले तीन सालों की बात करें तो आइये हम आपको बतातें है कि प्रियंका ने इन तीन सालों में क्या क्या किया--

प्रियंका की वापसी बॉलीवुड में पहले ही हो जाती सलमान खान की फिल्म भारत से... लेकिन एंड मोमेंट पर प्रियंका चोपड़ा ने फिल्म छोड़ दिया.. जिसके बाद खबरें आई थी कि प्रियंका चोपड़ा के सलमान खान काफी नाराज है और सलमान खान ने ये तक कह दिया था कि इस फिल्म के बाद वह पीसी के साथ कभी काम नहीं करेंगें... ये बात गलियार में आग की तरह फैल गई थी लेकिन फिल्म भारत की टीम ने इन सारी खबरों को खारिज करते हुए कहा कि ये फिल्म प्रियंका ने अपनी निजी कारणों के कारण छोड़ी हैं और पीसी से भारत की टीम को किसी तरह की कोई नाराजगी नहीं हैं। प्रियंका के फिल्म छोड़ने के बाद फिल्म में सलमान खान के अपोजिट कैटरीना कैफ को ले लिया गया था.... थोड़े ही दिनों के बाद प्रियंका का फिल्म छोड़ने का निजी कारण सबके सामने आ गया। प्रियंका चोपड़ा से जुड़ी एक और खबर आई की प्रियंका अपने बॉयफ्रेंड निक से शादी करने वाली हैं। प्रियंका ने एक दिसंबर 2018 को धूमधाम से जोधपुर के उमेद भवन से निक केो साथ भारतीय रिती रिवाज से सात फैरे लिए...

इसे भी पढ़ें: कोमा में जाने वाले थे प्रियंका के पति निक जोनस, किया चौंकाने वाला खुलासा

बॉवीवुड को छोड़ने के बाद प्रियंका चोपड़ा ने 2015 से 2018 तक एबीसी थ्रिलर श्रृंखला क्वांटिको में एलेक्स पैरिश के रूप में अभिनय किया, जो अमेरिकी नेटवर्क ड्रामा श्रृंखला को शीर्षक देने वाली पहली दक्षिण एशियाई बन गई। इस किरदार के बाद एक्ट्रेस ने हॉलीवुड कॉमेडी फिल्म बेवॉच (2017) और इज़ंट इट रोमांटिक (2019) में सहायक भूमिकाएँ निभाई।

आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ने 2002- 2015 तक बॉलीवुड में लगभग 60-70 फिल्में की हैं। इस दौरान प्रियंका चोपड़ा ने शाहरुख खान की फिल्म डॉन में बतोर लीड एक्ट्रेस काम किया। 2013 से लेकर 2016 तक का सफर प्रियंका चोपड़ा के लिए सही नहीं था। 10 जून 2013 को प्रियंका चोपड़ा के पिता अशोक चोपड़ा की मौत कैंसर बीमारी की वजह से हो गई थी। प्रियंका चोपड़ा की फिल्में भी कुछ खास कमाल बॉक्स ऑफिस पर नहीं कर पा रही थी। एक समय ऐसा आया था कि शाहरुख खान से अफेयर की खबरों से हुए विवाद के बाद प्रियंका चोपड़ा के साथ काम करना कोई नहीं चाह रहा था। उनके पास फिल्में नहीं थी। लेकिन थोड़े इंतजार के बाद प्रियंका चोपड़ा एक नये अवतार में सामने आईं। जिसके बाद प्रियंका ने पीछे मुड़ कर नहीं देखा और आज वह सफलता के उस शिखर पर है जहां पर किसी के लिए पहुंचना आसान नहीं है। और अब दुनिया भर में भारत का नाम रोशन करने वाली प्रियंका चोपड़ा तीन साल बाद अपनी कमबैक फिल्म से क्या कमाल करती हैं।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़