सुशांत की तरह कार्तिक आर्यन का भी करियर होगा बर्बाद? करण जौहर से हुआ विवाद

सोशल मीडिया पर एक बार फिर सुशांत सिंह राजपूत को उनके फैंस याद कर रहे हैं। वजह है कार्तिक आर्यन। दरअसल कार्तिक आर्यन ने करण जौहर की फिल्म दोस्ताना 2 में काम करने से इंकार कर दिया है और उनकी फिल्म को छोड़ दिया है।
सोशल मीडिया पर एक बार फिर सुशांत सिंह राजपूत को उनके फैंस याद कर रहे हैं। वजह है कार्तिक आर्यन। दरअसल कार्तिक आर्यन ने करण जौहर की फिल्म दोस्ताना 2 में काम करने से इंकार कर दिया है और उनकी फिल्म को छोड़ दिया है। कार्तिक आर्यन ने फिल्म छोड़ने की कोई वजह नहीं बताई है लेकिन सूत्रों ने मीडिया को बताया है कि उनके पास डेट्स की कमी है, इस लिए आधी शूटिंग करने के बाद उन्होंने फिल्म छोड़ दी है। अब कार्तिक आर्यन की इस बात को मानने के लिए उनके फैंस राजी नहीं है कि 2018 में साइन की गयी फिल्म को कार्तिक ने डेट्स के कारण छोड़ा है।
इसे भी पढ़ें: 220 फिल्मों में किया काम, सामाजिक कार्य से जीता लोगों का दिल, ऐसे थे पद्म श्री विजेता विवेक
मुंबई गलियारों में करण जौहर, दोस्ताना 2 के डायरेक्टर के साथ लगातार हो रहे कार्तिक के मनमुटाव को फिल्म छोड़ने की वजह माना जा रहा है। इस खबर की पुष्टि भी करण जौहर ने कार्तिक आर्यन को सोशल मीडिया पर अनफॉलो करके कर दी है कि मामला डेट्स का नहीं विवाद का है। कार्तिक आर्यन के साथ किए गये करण जौहर के बर्ताव को लेकर करण को सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा ट्रोल किया जा रहा है। फैंस परेशान है कि कहीं बॉलीवुड के काले दलदल में कार्तिक आर्यन न फंस जाएं। कार्तिक को लगातार उनके सपोटर्स उन्हें सपोर्ट कर रहे हैं। एक बार फिर सोशल मीडिया पर बॉलीलुड बायकॉट का हैशटैग चलाया जा रहा हैं। फैंस सुशांत सिंह राजपूत को याद कर रहे हैं और कार्तिक आर्यन की सुशांत के साथ तुलना कर रहे हैं। साथ ही उन्हें किसी से नहीं हारने के लिए प्रेरित भी कर रहे हैं। विवाद की पूरी वजह अभी साफ नहीं हैं। ये पहली बार नहीं है कि करण जौहर को टारगेट किया गया है। करण सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा नेपोटिज्स को बढ़ावा देने के लिए ट्रोल किए जाते हैं।
इसे भी पढ़ें: कोरोना पॉजिटिव हुए मनीष मल्होत्रा और सुमित व्यास, सोशल मीडिया पर दी जानकारी
एक्ट्रेस कंगना रनौत ने सुशांत सिंह राजपूत का हवाला देते हुए कार्तिक आर्यन के फिल्म दोस्ताना 2 से हटाए जाने पर कमेंट किया है। उन्होंने कहा कि कार्तिक आर्यन का सपोर्ट नहीं किया गया तो सुशांत की तरह आने वाले समय में कार्तिक आर्यन के साथ भी हो सकता है।
Kartik has come this far on his own, on his own he will continue to do so, only request to papa jo and his nepo gang club is please leave him alone like Shushant don’t go after him and force him to hang himself. Leave him alone you vultures, get lost chindi nepos... https://t.co/VJioWHk38i
— Kangana Ranaut (@KanganaTeam) April 16, 2021
साल 2020 बॉलीवुड के लिए बहुत ही बुरा साबित हुआ। इस साल बॉलीवुड ने अपने कई दिग्गज कलाकारों को खोया। इन कलाकारों में सुशांत सिंह राजपूत भी थे, जिनकी मौत ने पूरे देश को हिला कर रख दिया था। सुशांत सिंह राजपूत बॉलीवुड में एक आउटसाइडर थे। जिस भी फिल्म में उन्होंने काम किया वह किसी सिफारिश या किसी के दम पर नहीं बल्कि अपनी मेहनत के दम पर उन्होंने ये मुकाम हासिल किया। सुशांत अपनी काबलियत के कारण बहुत जल्द बॉलीवुड के दमदार कलाकारों में से एक बन गये। उन्होंने काई-पो-चे, सोनचिड़िया, महेन्द्र सिंह धोनी की बायोपिक, राबता, केदारनाथ, छिछोरे जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम किया।
बॉलीवुड में बढ़ती लोकप्रियता के कारण वह कई लोगों की आंखों में खटकने भी लगे थे लेकिन कोई भी विवाद कभी खुल कर सामने नहीं आया। 14 जून 2020 उनकी मौत के बाद माया नगरी के कई काले राज सामने आये। सामने आया कि कैसे सलमान खान के साथ उनका एक पार्टी में झगड़ा हुआ था, जिसके बाद कथित तौर पर सलमान खान ने सुशांत के करियर को खत्म करने की धमकी दी थी। इसके अलावा करण जौहर के बारे में भी कहा गया कि करण ने सुशांत सिंह राजपूत के करियर को खराब करने के लिए उनकी फिल्म ड्राइव को रिलीज नहीं होने दिया।
