Shehnaaz Gill के 'Boring Day' पर Yashraj Mukhate की क्रिएटिविटी, वीडियो देखकर हंसी नहीं रोक पाएंगे आप

Shehnaaz Gill
अंकित सिंह । Jan 21 2022 9:10PM

यशराज मुखाते और शहनाज गिल के वीडियो का टाइटल है बोरिंग डे। दरअसल, शहनाज गिल ने बिग बॉस 13 में 'इतना बोरिंग दिन, इतने बोरिंग लोग, कोई बात नहीं करता मेरे से, प्यार नहीं करता कोई मेरे से' बोला था। उसी को अब यशराज मुखाते ने वीडियो में तब्दील कर दिया है।

शहनाज गिल की अपनी फैन फॉलोइंग है। शहनाज गिल की डायलॉग डिलीवरी भी उनके फैंस को काफी पसंद आती है। शहनाज गिल के कुछ डायलॉग जैसे कि ‘त्वाडा कुत्ता टॉमी, साडा कुत्ता कुत्ता’ पर म्यूजिकल वीडियो काफी वायरल हुआ था। लेकिन अब उनके एक और डायलॉग पर म्यूजिकल वीडियो बन चुका है जो खूब वायरल हो रहा है। इस बार भी शहनाज गिल के बोरिंग डे वाले डायलॉग पर यशराज मुखाते ने ही म्यूजिकल वीडियो बनाई है। इससे पहले उन्होंने त्वाडा कुत्ता टॉमी को लेकर वीडियो बनाई थी।

इसे भी पढ़ें: शहनाज गिल की डांस वीडियो देखकर आसिम रियाज ने कर दिया ऐसा ट्वीट, फैंस ने लगा दी क्लास

कुल मिलाकर कहें तो यूट्यूबर और म्यूजिक कंपोजर यशराज ने शहनाज के एक और वीडियो को रीक्रिएट किया है। हालांकि इस बार यशराज उस वीडियो में अकेले नहीं है बल्कि शहनाज गिल भी दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो को देखने के बाद आपकी भी हंसी नहीं रुक पाएगी। वीडियो को देखकर शायद यशराज मुखाते की खूब वाहवाही कर रहे हैं और शहनाज गिल को उनकी डायलॉग के लिए शुक्रिया भी कह रहे हैं। यशराज मुखाते और शहनाज गिल के वीडियो का टाइटल है बोरिंग डे। दरअसल, शहनाज गिल ने बिग बॉस 13 में 'इतना बोरिंग दिन, इतने बोरिंग लोग, कोई बात नहीं करता मेरे से, प्यार नहीं करता कोई मेरे से' बोला था। उसी को अब यशराज मुखाते ने वीडियो में तब्दील कर दिया है।

इसे भी पढ़ें: महीनों बाद Shehnaaz Gill के चेहरे पर लौटी मुस्कान, दोस्त की सगाई में जिंगाट पर जमकर किया डांस

नया फोटो शूट

दरअसल, सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद से शहनाज गिल सदमे में चली गई थीं। हालांकि वह अब फिर से सामान्य जीवन में लौट रही हैं। उनके चेहरे की मुस्कान फैंस को खुशी दे रही है। इन सबके बीच शहनाज गिल ने अब नया फोटो शूट कराया है। शहनाज गिल ने इस फोटो में येलो कलर के सीक्वेंड लहंगे पहने हैं। इन फोटोस में शहनाज गिल का लुक गजब का लग रहा है। येलो कलर की ड्रेस में शहनाज गिल अलग-अलग पोज देती दिखाई दे रही हैं। उन्होंने गोल्डन चोकर नेकलेस भी कैरी किया है। 

देखें  वीडियो

 

 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़