एअर इंडिया ने आठ घंटे के विलंब के बाद जेद्दाह उड़ान रद्द की
[email protected] । Nov 3 2018 11:41AM
एअर इंडिया ने आठ घंटे का विलंब होने के कारण जेद्दाह जाने वाली अपनी एक उड़ान को रद्द कर दिया। विमान एआई 965 को दिन के तीन बजे उड़ान भरनी थी, लेकिन एअरलाइन ने यात्रियों को रात के 11 बजे बताया कि विमान उड़ान नहीं भरेगा।
मुम्बई। एअर इंडिया ने आठ घंटे का विलंब होने के कारण जेद्दाह जाने वाली अपनी एक उड़ान को रद्द कर दिया। विमान एआई 965 को दिन के तीन बजे उड़ान भरनी थी, लेकिन एअरलाइन ने यात्रियों को रात के 11 बजे बताया कि विमान उड़ान नहीं भरेगा। हालांकि एअरलाइन ने फंसे हुये यात्रियों को होटल में ठहरने या टैक्सी किराए की पेशकश की, लेकिन उसने अगली उड़ान के विवरण या पैसे की वापसी के बारे में विवरण की पुष्टि नहीं की।
We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:
अन्य न्यूज़