एयर इंडिया का विमान हुआ करीब 6 घंटा विलंब

Air India flight took about 6 hours delay
[email protected] । Jun 30 2018 4:10PM

तकनीकी कारणों के कारण सुबह पांच बज कर 10 मिनट पर करीब 170 यात्रियों को लेकर रवाना होने वाले एयर इंडिया के दिल्ली - कोच्चि - दुबई विमान की रवानगी में करीब छह घंटे का विलंब हुआ।

नयी दिल्ली। तकनीकी कारणों के कारण सुबह पांच बज कर 10 मिनट पर करीब 170 यात्रियों को लेकर रवाना होने वाले एयर इंडिया के दिल्ली - कोच्चि - दुबई विमान की रवानगी में करीब छह घंटे का विलंब हुआ। विमान कंपनी के सूत्रों ने दावा किया कि चालक दल की अनुपलब्धता के कारण देरी हुयी। 

एयर इंडिया ने एक ट्वीट में कहा, तकनीकी कारणों के कारण एआई 1933 दिल्ली- कोच्चि- दुबई को दिल्ली में रोका गया। इसका समय 11 बजे किया गया। हम अपने यात्रियों को देरी और असुविधा के लिए माफी मांगते हैं। सूत्रों ने बताया कि चालक दल मुद्दे को निबटा लिया गया और विमान 11 बजे रवाना हुआ।

सूत्रों ने बताया कि एयर इंडिया के दिल्ली - तोक्यो विमान के यात्रियों को कल रात रवाना होना था लेकिन वातानुकूलन प्रणाली में एक समस्या के कारण इसकी रवानगी में भी करीब सात घंटे का विलंब हुआ। दोनों विमानों के यात्रियों ने ट्वीटर पर अपने गुस्से का इजहार किया। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़