Ashok Leyland श्रीलंका परिवहन बोर्ड को 500 बसों की आपूर्ति करेगी

Ashok Leyland
प्रतिरूप फोटो
Twitter @ALIndiaOfficial

हिंदुजा समूह की प्रमुख कंपनी ने बुधवार को यहां एक बयान में कहा कि एसएलटीबी से मिले ठेके के तहत उसने पड़ोसी देश में 75 बसों की आपूर्ति कर दी है। यह ठेका भारत सरकार की आर्थिक सहायता योजना के तहत भारतीय निर्यात आयात बैंक द्वारा दी गई ऋण सहायता का हिस्सा है।

चेन्नई।भारी वाणिज्यिक वाहन विनिर्माता अशोक लेलैंड को श्रीलंका परिवहन बोर्ड (एसएलटीबी) से 500 बसों की आपूर्ति का ठेका मिला है। हिंदुजा समूह की प्रमुख कंपनी ने बुधवार को यहां एक बयान में कहा कि एसएलटीबी से मिले ठेके के तहत उसने पड़ोसी देश में 75 बसों की आपूर्ति कर दी है। यह ठेका भारत सरकार की आर्थिक सहायता योजना के तहत भारतीय निर्यात आयात बैंक द्वारा दी गई ऋण सहायता का हिस्सा है।

इसे भी पढ़ें: OYO IPO के लिए 15 फरवरी तक दोबारा दस्तावेज दाखिल करेगी

अशोक लेलैंड के अध्यक्ष (अंतरराष्ट्रीय परिचालन) अमरदीप सिंह ने कहा, इस समय कुल 5,000 से अधिक अशोक लेलैंड बसें श्रीलंका परिवहन बोर्ड के पास हैं। नयी 32 सीटों वाली बसों को ग्रामीण क्षेत्रों में चलाए जाने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि अशोक लेलैंड बस और ट्रक श्रीलंका में ही बनते हैं और उन्हें ब्रांड लंका अशोक लेलैंड के नाम से पहचाना जाता है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़