कार्लोस घोस सलाखों के पीछे बिताएंगे नया साल, हिरासत 11 जनवरी तक बढ़ी

carlos-ghosn-to-spend-behind-bars-new-year-custodial-increase-till-january-11
[email protected] । Dec 31 2018 12:22PM

सार्वजनिक क्षेत्र की प्रसारण सेवा एजेंसी एनएचके और स्थानीय समाचार एजेंसी जिजी प्रेस ने इस फैसले की जानकारी दी। हालांकि, अदालत से इसकी पुष्टि नहीं हुयी है। घोसन को 19 नवंबर को गिरफ्तार किया गया था।

तोक्यो। जापान की वाहन निर्माता कंपनी निसान के पूर्व प्रमुख कार्लोस घोसन को नये साल के शुरूआती दिन सलाखों के पीछे बितानी पड़ेगी। तोक्यो की एक अदालत ने सोमवार को उनकी हिरासत की अवधि को बढ़ाकर 11 जनवरी कर दिया है।

इसे भी पढ़ें- बांग्लादेश चुनावों में प्रधानमंत्री शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग की शानदार जीत

सार्वजनिक क्षेत्र की प्रसारण सेवा एजेंसी एनएचके और स्थानीय समाचार एजेंसी जिजी प्रेस ने इस फैसले की जानकारी दी। हालांकि, अदालत से इसकी पुष्टि नहीं हुयी है। घोसन को 19 नवंबर को गिरफ्तार किया गया था।

इसे भी पढ़ें- भारत-अमेरिका रणनीतिक संबंध के लिए ऐतिहासिक रहा 2018

घोसन को निसान के प्रमुख पद पर रहते हुये वित्तीय गड़बड़ी करने समेत दो अन्य आरोपों का सामना करना पड़ रहा है। उन पर आरोप है कि उन्होंने अपना वेतन कम बताया था।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़