स्वाइन फ्लू का खतरा! चीन ने लगाई भारत के सूअर के मांस के आयात पर रोक

china coromavirus

मीडिया रपट के मुताबिक चीन ने भारत से सुअर के मांस आयात पर रोक लगा दी है। रपट के अनुसार इसी महीने की शुरुआत में भारत के असम में घरेलू और जंगली दोनों तरह के सुअरों में अफ्रीकी स्वाइन बुखार का मामला सामने आया है। हालांकि यह बीमारी सबसे पहले चीन में अगस्त 2018 में सामने आयी थी।

बीजिंग। चीन के भारत से सुअर और जंगली सुअर का मांस एवं अन्य उत्पादों के आयात पर रोक लगाने की खबर है। सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स ने चीन के सीमाशुल्क विभाग और कृषि एवं ग्रामीण मामलों के मंत्रालय के नोटिसों के हवाले से इस संबंध में खबर छापी है। चीन ने घरेलू पशुपालन उद्योग को बचाने और अफ्रीकी स्वाइन बुखार से सुरक्षा के प्रयासों के तहत यह कदम उठाया है।

इसे भी पढ़ें: अमेरिका-चीन विवाद में फंसे हजारों चीनी छात्र, ट्रंप प्रशासन लेने जा रहा बड़ा फैसला

मीडिया रपट के मुताबिक गलवन घाटी में दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ने के बाद यह प्रतिबंध लगाया गया है। रपट के अनुसार इसी महीने की शुरुआत में भारत के असम में घरेलू और जंगली दोनों तरह के सुअरों में अफ्रीकी स्वाइन बुखार का मामला सामने आया है। हालांकि यह बीमारी सबसे पहले चीन में अगस्त 2018 में सामने आयी थी। चीन में सुअर का मांस जनसंख्या के एक बड़े भाग का मुख्य भोजन है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़