कोल इंडिया कर्मचारियों का देशव्यापी हड़ताल का आह्वान
कोल इंडिया में विनिवेश और रणनीतिक बिक्री के सरकार के कदमों का विरोध करते हुये कोल इंडिया के कर्मचारियों ने दो सितंबर को देशव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है।
कोल इंडिया में विनिवेश और रणनीतिक बिक्री के सरकार के कदमों का विरोध करते हुये कोल इंडिया के कर्मचारियों ने दो सितंबर को देशव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है। कोल इंडिया ने शेयर बाजार को भेजी सूचना में कहा है, ‘‘हमें दो सितंबर की हड़ताल के बारे में नोटिस प्राप्त हुआ है। आपसी सुलह सफाई के लिये प्रयास किये जा रहे हैं।’’ कंपनी प्रबंधन ने कहा है, ‘‘यदि वे हड़ताल कार्यक्रम के साथ आगे बढ़ते हैं तो इसका उत्पादन और माल की आपूर्ति पर असर पड़ेगा।’’
पिछले साल सितंबर में देशभर के 4 लाख कोयला श्रमिकों ने हड़ताल की थी। इसका कोयला उत्पादन पर गंभीर असर पड़ा था। हड़ताल का आह्वान इंटक, एटक और सीटू जैसे प्रमुख श्रमिक संगठनों ने किया था। इस साल भी दो सितंबर को प्रमुख श्रमिक संगठनों ने हड़ताल का आह्वान किया है। संगठनों ने सरकार की जन विरोधी नीतियों, श्रम सुधारों के खिलाफ अगले महीने दो सितंबर को देशव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है। करीब पांच लाख बैंक कर्मचारियों ने भी इस हड़ताल में शामिल होने का फैसला किया है। अब कोल इंडिया के श्रमिकों ने भी दो सितंबर को हड़ताल का फैसला लिया है।
अन्य न्यूज़