व्यापारियों की समस्या के समाधान के लिए ऐप विकसित करने पर विचार : गर्ग

Development of App
Google Creative Commons.

गर्ग ने बताया कि उन्होंने केंद्र से भी यह आग्रह किया है कि देश के सभी राज्यों में व्यापारी कल्याण बोर्डों का गठन किया जाना चाहिए और उन्हें एक आयोग का दर्जा दिया जाना चाहिए, ताकि वे व्यापारियों को उनकी शिकायतों के निवारण में मदद कर सकें।

लखनऊ| उत्तर प्रदेश व्यापारी कल्याण बोर्ड व्यापारियों की समस्याओं को हल करने और स्थायी समाधान पाने में मदद करने के लिए एक ऐप विकसित करने पर विचार कर रहा है। उत्तर प्रदेश व्यापारी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष रविकांत गर्ग ने पीटीआई— को मंगलवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा, उत्तर प्रदेश सरकार व्यापारियों की समस्याओं को हल करने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है और, इस कड़ी में बोर्ड एक ऐप विकसित करने की योजना बना रहा है, जिसके माध्यम से व्यापारी अपेक्षाकृत कम समय में अपनी समस्याओं का समाधान पा सकते हैं।

गर्ग ने बताया कि उन्होंने केंद्र से भी यह आग्रह किया है कि देश के सभी राज्यों में व्यापारी कल्याण बोर्डों का गठन किया जाना चाहिए और उन्हें एक आयोग का दर्जा दिया जाना चाहिए, ताकि वे व्यापारियों को उनकी शिकायतों के निवारण में मदद कर सकें

वर्तमान में उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान और तमिलनाडु में व्यापारी कल्याण बोर्ड हैं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़