वर्ष 2018-19 में कपास निर्यात 43 फीसदी बढ़ने की संभावना

Cotton exports likely to jump 43% in 2018-19
[email protected] । Jun 15 2018 8:54AM

कपास उद्योगों के प्रमुख संगठन भारतीय कपास संघ (सीआईए) के अनुसार विदेशों विशेषकर चीन की मजबूत मांग के कारण विपणन वर्ष 2018-19 में भारत का कपास निर्यात 43 प्रतिशत बढ़कर एक करोड़ गांठ (एक गांठ 170 किलो) रहने की उम्मीद है

मुंबई। कपास उद्योगों के प्रमुख संगठन भारतीय कपास संघ (सीआईए) के अनुसार विदेशों विशेषकर चीन की मजबूत मांग के कारण विपणन वर्ष 2018-19 में भारत का कपास निर्यात 43 प्रतिशत बढ़कर एक करोड़ गांठ (एक गांठ 170 किलो) रहने की उम्मीद है। इसने कहा है कि चालू वर्ष 2017-18 (अक्टूबर-सितंबर) में कुल मिलाकर कपास की निर्यात की खेप 70 लाख गांठ लांघने की संभावना है। पहले ही मई 2018 तक 62 लाख गांठों का निर्यात किया जा चुका है।

सीएआई के अध्यक्ष अतुल गणत्र ने बताया कि भारतीय कपास की भारी मांग है क्योंकि इसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय कीमतों की तुलना में लगभग 10 फीसदी कम हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय कपास की हाजिर बाजार की कीमत 46,500 रुपये प्रति गांठ है, जो अमेरिका में प्रति गांठ 54,000 रुपये और ऑस्ट्रेलिया में प्रति गांठ 58,000 रुपये से काफी कम है।

इसलिए, दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक देश, चीन ने विपणन वर्ष 2018-19 के नवंबर-दिसंबर में भारत के नये कपास की पांच लाख गांठों के लिए अग्रिम अनुबंध पर हस्ताक्षर किये हैं। गणत्र ने कहा कि अगले विपणन वर्ष में चीन के लिए कुल कपास निर्यात मौजूदा वर्ष के 10 लाख गांठों के मुकाबले बढ़कर 30 से 40 लाख गांठ हो सकता है क्योंकि इस पड़ोसी देश में फसल कम है और इसके बफर स्टॉक भी समाप्त हो रहा है।

सीआईए ने कहा कि चालू विपणन वर्ष में मई तक 62 लाख गांठों के भारत के कुल कपास निर्यात में से 20 लाख गांठ बांग्लादेश को निर्यात किए गए हैं; चीन के लिए 10 लाख गांठ; वियतनाम के लिए 12-13 लाख गांठ; पाकिस्तान को 11-12 लाख गांठ, इंडोनेशिया में 7-8 लाख गांठ और बाकी श्रीलंका और अन्य देशों को निर्यात किया गया है। अधिक उपज की स्थिति को देखते हुए सीएआई ने देश के कपास उत्पादन के अनुमान को विपणन वर्ष 2017-18 के लिए पांच लाख गांठ बढ़ाकर 3.65 करोड़ गांठ किया है।

भारत दुनिया का सबसे बड़ा कपास उत्पादक और दूसरा सबसे बड़ा निर्यातक है। देश में गुजरात, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश और तमिलनाडु मुख्य कपास उगाने वाले राज्य हैं।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़