तूफान की चेतावनी के कारण मुंबई हवाई अड्डा सुबह 11 बजे से 4 बजे तक बंद रहेगा

mumbai airport

तूफान की चेतावनी के कारण मुंबई हवाईअड्डा सुबह 11 बजे से 4 बजे तक बंद रहेगा।आईएमडी ने हालांकि कहा कि गुजरात तट पर पहुंचने पर इसकी विकरालता कम होगी।

मुंबई। मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे (सीएसएमआईए) पर संचालन तूफान की चेतावनी के चलते सोमवार सुबह 11 बजे से दोपहर 4 बजे तक निलंबित रहेगा। सीएसएमआईए ने एक अधिसूचना में बताया, ‘‘मुंबई हवाईअड्डे पर परिचालन स्थानीय समयानुसार सुबह 11 बजे से दोपहर 4 बजे तक बंद रहेगा।’’

इसे भी पढ़ें: हरे निशान पर खुला शेयर बाजार, 49,000 के पार हुआ सेंसेक्स

आईएमडी के चक्रवात चेतावनी विभाग ने बताया कि पूर्व मध्य अरब सागर के ऊपर बना अत्यधिक भीषण चक्रवाती तूफान ताउते पिछले छह घंटों के दौरान लगभग 20 किमी प्रति घंटे की गति से उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ा, और अब यह विकराल चक्रवाती तूफान में तब्दील हो गया है। इसके कारण अब 180-190 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं, जिसके 210 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने का अनुमान है। आईएमडी ने हालांकि कहा कि गुजरात तट पर पहुंचने पर इसकी विकरालता कम होगी।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़