महिंद्रा पिकअप वाहनों की घरेलू बिक्री 2018-19 में 1.5 लाख के पार

domestic-sales-of-mahindra-pick-up-vehicles-cross-1-5-lakhs-in-2018-19
[email protected] । Apr 8 2019 5:04PM

महिंद्रा के वाहन क्षेत्र के बिक्री एवं विपणन प्रमुख विजय राम नकरा ने कहा , 2018-19 में पिकअप श्रेणी के वाहनों की बिक्री का आंकड़ा डेढ लाख पहुंचना हमारे लिए गर्व की बात है।

मुंबई। वाहन क्षेत्र की दिग्गज कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा ने सोमवार को कहा कि उसके पिकअप वाहनों की घरेलू बिक्री 2018-19 में 1.5 लाख वाहनों के स्तर को पार कर गई। कंपनी ने विज्ञप्ति में कहा कि 2018-19 में पिकअप वाहन श्रेणी की 1,62,000 गाड़ियों की बिक्री हुई। इसकी तुलना में 2017-18 में 1,49,121 पिकअप वाहन बिके थे। इस दौरान, बिक्री में 9 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। यह पेश होने के बाद से उसकी अब तक की सबसे अधिक वार्षिक बिक्री है।

इसे भी पढ़ें: गौड़ लिमिटेड ने कोटक महिंद्रा समूह से जुटाये 500 करोड़

महिंद्रा की पिकअप श्रेणी में बोलेरो मैक्सी ट्रक, बोलेरो पिक - अप, बोलेरो कैंपर और इंपेरियो जैसे वाहन हैं। जिनका उपयोग माल परिवहन में किया जाता है। महिंद्रा के वाहन क्षेत्र के बिक्री एवं विपणन प्रमुख विजय राम नकरा ने कहा , "2018-19 में पिकअप श्रेणी के वाहनों की बिक्री का आंकड़ा डेढ लाख पहुंचना हमारे लिए गर्व की बात है।

इसे भी पढ़ें: कोटक सिक्योरिटीज ने किया ''रेफर ऐंड अर्न'' कार्यक्रम का शुभारंभ

हम अपने सभी ग्राहकों के आभारी हैं। इस श्रेणी में महिंद्रा के पास विस्तृत श्रृंख्ला है।" कंपनी ने कहा कि वर्तमान में, भारत में पिक - अप श्रेणी के वाहनों की मासिक बिक्री 14,000 वाहन से अधिक है और यह गति तेजी से बढ़ रही है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़