भारत में कारोबार को लेकर ‘अधिक सावधान’ रहती है फ्रांसीसी कंपनियां

french-companies-be-more-careful-about-business-in-india
[email protected] । Oct 13 2018 2:37PM

फ्रांस के राजदूत एलेक्जेंडर जिगलर का कहना है कि फ्रांसीसी कंपनियां अभी भी कई बार भारत में काम करने को लेकर ‘अधिक सावधानी’ बरतती हैं। हालांकि, उन्होंने कहा कि भारतीय कंपनियां फ्रांस में काफी कुछ कर सकती हैं।

नई दिल्ली। फ्रांस के राजदूत एलेक्जेंडर जिगलर का कहना है कि फ्रांसीसी कंपनियां अभी भी कई बार भारत में काम करने को लेकर ‘अधिक सावधानी’ बरतती हैं। हालांकि, उन्होंने कहा कि भारतीय कंपनियां फ्रांस में काफी कुछ कर सकती हैं। जिगलर ने गुरुवार रात को भारत-फ्रांस व्यावसायिक पुरस्कार-2018 के पहले संस्करण के मौके पर यह बात कही। वह यहां दोनों देशों के कारोबारियों को संबोधित कर रहे थे। समारोह उनके राजदूतावास पर आयोजित हुआ था।

उन्होंने कहा कि फ्रांसीसी कंपनियां भारत में अपने कदम बढ़ा रही हैं। अभी करीब 600 फ्रांसीसी कंपनियों ने देश में अपने प्रतिष्ठान स्थापित किए हैं। इन कंपनियों में करीब 3,50,000 लोगों को रोजगार मिला है। भारत-फ्रांस के बीच व्यापारिक संबंधों के लिहाज से जिगलर ने मौजूदा साल को ‘समृद्ध और अर्थपूर्ण’ बताया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति एमैनुअल मैक्रों की मार्च में भारत यात्रा कई मामलों में विशेषकर आर्थिक संबंधों को लेकर उल्लेखनीय रही।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़