रिलायंस की ओर से गैस नीलामी की डेट आगे खिसकी, अब 6 नवंबर को होगी

gas-auction-date-slipped-further-by-reliance-now-on-november-6
[email protected] । Oct 10 2019 4:30PM

रिलायंस और उसकी ब्रितानी सहयोगी कंपनी बीपी ने पिछले महीने इसके लिए बोलियां आमंत्रित की थीं। कंपनी की योजना केजी-डी6 ब्लॉक में आर-क्लस्टर क्षेत्र से प्रतिदिन 50 लाख मानक घन मीटर गैस उत्पादन की है। यह उत्पादन कार्य 2020 की दूसरी तिमाही से शुरू होना है।

नयी दिल्ली। केजी-डी6 गैस ब्लॉक में गैस के नए उत्पादन की नीलामी को रिलायंस इंडस्ट्रीज ने छह नवंबर तक खिसका दिया है। ऐसा उसने बोली लगाने वालों के अनुरोध पर किया है। पहले यह नीलामी 11 अक्टूबर को होनी थी। रिलायंस और उसकी ब्रितानी सहयोगी कंपनी बीपी ने पिछले महीने इसके लिए बोलियां आमंत्रित की थीं। कंपनी की योजना केजी-डी6 ब्लॉक में आर-क्लस्टर क्षेत्र से प्रतिदिन 50 लाख मानक घन मीटर गैस उत्पादन की है। यह उत्पादन कार्य 2020 की दूसरी तिमाही से शुरू होना है।

इसे भी पढ़ें: सरकार ने जीएसटी राजस्व बेहतर बनाने के सुझावों के लिये गठित की एक समिति

नीलामी दस्तावेजों के अनुसार पहले यह नीलामी 11 अक्टूबर को होनी थी। सूत्रों ने बताया कि अक्टूबर में त्यौहार और छुट्टियों के चलते कुछ बोली लगाने वालों के अनुरोध पर नीलामी की तारीख को छह नवंबर तक खिसका दिया गया है। बोली लगाने वालों से ब्रेंट कच्चे तेल के आधार पर गैस की दर, आपूर्ति की अवधि और गैस की मात्रा की जानकारी मांगी गयी थी।

इसे भी पढ़ें: पर्यटकों के लिये मध्यप्रदेश के 11 शहरों में सिटी वॉक फेस्टिवल में आयोजित होगा

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़