गोदरेज समूह की विकासशील देशों में अधिग्रहण पर नजर

[email protected] । Aug 20 2016 3:44PM

गोदरेज समूह एशिया, अफ्रीका और दक्षिण अमेरिका के विकासशील देशों में अधिग्रहण पर नजर रखे हुये है। समूह के चेयरमैन आदि गोदरेज ने कहा, ‘‘हम अधिग्रहण पर पूरा जोर लगा रहे हैं।''''

कोलकाता। गोदरेज समूह एशिया, अफ्रीका और दक्षिण अमेरिका के विकासशील देशों में अधिग्रहण पर नजर रखे हुये है। समूह के चेयरमैन आदि गोदरेज ने कहा, ‘‘हम अधिग्रहण पर पूरा जोर लगा रहे हैं। हम एशिया, अफ्रीका और दक्षिण अमेरिका के विकासशील देशों में अधिग्रहण पर गौर कर रहे हैं।’’ उन्होंने कहा कि समूह ने पिछले कुछ सालों के दौरान कुछ कारोबारों का अधिग्रहण किया है। खुद के विस्तार पर देरी का दबाव है।

समूह के दस साल में दस गुना वृद्धि के लक्ष्य पर उन्होंने कहा कि मुख्य तौर पर जो भी अधिग्रहण किया जायेगा वह व्यक्तिगत और घरेलू रखरखाव के क्षेत्र से जुड़ी कंपनियों में किया जाएगा। उन्होंने शुक्रवार को यहां पत्रकारों के साथ बातचीत में कहा कि अधिग्रहण के लिए हालांकि कोई बजट तय नहीं किया गया है। उन्होंने उम्मीद जाहिर की कि इस वित्त वर्ष में अधिग्रहण के लिये सौदे तय कर लिये जायेंगे। गोदरेज समूह के तहत तीन कंपनियां- गोदरेज इंडस्ट्रीज, गोदरेज कंज्यूमर केयर और गोदरेज एग्रोवेट आती हैं। देश में 75 करोड़ और दुनियाभर में 1.1 अरब इसका ग्राहक आधार है। उन्होंने कहा कि दुनियाभर में कामकाज में सुस्ती है, इसलिये दाम भी कम हैं और इस लिहाज से यह अधिग्रहण का सही समय है। खपत वृद्धि के बारे में गोदरेज ने कहा कि बेहतर मानूसन के चलते चालू तिमाही से उपभोक्ता मांग बढ़ने की उम्मीद है।

We're now on WhatsApp. Click to join.

Tags

    All the updates here:

    अन्य न्यूज़