कमजोर वैश्विक संकेतों के कारण सोना, चांदी में गिरावट

[email protected] । Jul 23 2016 3:31PM

वैश्विक बाजारों में कमजोरी के रुख के अनुरूप दिल्ली सर्राफा बाजार में आज सोने के भाव 20 रूपये की गिरावट के साथ 30,750 रूपये प्रति 10 ग्राम रह गये।

घरेलू हाजिर बाजार में आभूषण निर्माताओं और फुटकर विक्रेताओं की सुस्त मांग के बीच वैश्विक बाजारों में कमजोरी के रुख के अनुरूप दिल्ली सर्राफा बाजार में आज सोने के भाव 20 रूपये की गिरावट के साथ 30,750 रूपये प्रति 10 ग्राम रह गये। औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं की कमजोर उठान के कारण चांदी के भाव भी 75 रूपये की गिरावट के साथ 46,125 रूपये किलो रह गये।

बाजार सूत्रों ने सोने की कीमतों में गिरावट का कारण कमजोर वैश्विक रुख को बताया जहां मई के बाद पिछले सप्ताह के बाद लगातार इस सप्ताहांत भी बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में गिरावट आई जहां शेयर बाजार और डॉलर में तेजी ने सोने चांदी की मांग को प्रभावित किया। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में शुक्रवार को सोना 0.65 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,322.10 डॉलर प्रति औंस और चांदी 0.73 प्रतिशत की गिरावट के साथ 19.59 डॉलर प्रति औंस रह गई।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोना 99,9 और 99,5 शुद्धता के भाव 20-20 रूपये की गिरावट के साथ क्रमश: 30,750 रूपये और 30,600 रूपये प्रति दस ग्राम बंद हुए। शुक्रवार को इसमें 120 रूपये की तेजी आई थी। हालांकि छिटपुट लिवाली गतिविधियों के कारण गिन्नी के भाव 100 रूपये की तेजी के साथ 23,500 रूपये प्रति आठ ग्राम पर बंद हुए। सोने की तरह चांदी तैयार के भाव 75 रूपये की गिरावट के साथ 46,125 रूपये प्रति किलो और चांदी साप्ताहिक डिलीवरी के भाव 140 रूपये की गिरावट 46,320 रूपये प्रति किलो पर बंद हुए। हालांकि चांदी सिक्का के भाव पूर्वस्तर लिवाल 73,000 रपये बिकवाल 74,000 रूपये प्रति सैकड़ा अपरिवर्तित बंद हुए।

We're now on WhatsApp. Click to join.

Tags

    All the updates here:

    अन्य न्यूज़